अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने आज इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट शेयर की जिसमे उन्होंने बताया कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। सोनाली के अनुसार उनमें ‘हाई ग्रेड कैंसर’ की पहचान की गई है. और इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी है। उन्होंने अपने परिवार व दोस्तों का साथ देने के लिए आभार जताया।

सोनाली बेंद्रे ने अपने पोस्ट कहा कि, कभी-कभी जब आपको जरा भी उम्मीद नहीं होती जिंदगी अचानक आपको अजीब से मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है। हाल ही में मुझ में हाई-ग्रेड कैंसर की पहचान की गई है, जिसके बारे में वाकई में हमें पता तक नहीं चला।

यह भी पढ़े:  Bigg Boss 12 contestant : जाने, बिग बॉस 12 के संभावित कन्टेस्टेंट की लिस्ट के बारे में

उन्होंने कहा, हल्के दर्द के चलते कुछ टेस्ट करवाए, जिससे ऐसी रिपोर्ट आई जिसकी उम्मीद तक नहीं थी। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे चारों तरफ मजबूती से खड़े हैं और पूरा साथ दे रहे हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत और उन सबकी आभारी हूं।

उन्होंने आगे लिखा है, इससे निपटने के लिए तुरंत ऐक्शन लेने से बेहतर कोई तरीका नहीं था। इसलिए अपने डॉक्टरों की सलाह पर मैं न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हूं। हम सकारात्मक बने रहेंगे और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं।

यह भी पढ़े:  सोनाली बेंद्रे की न्यूयॉर्क से आयी पहली तस्वीर, कैंसर का इलाज करवा रही है

उन्होंने कहा, मुझसे जिससे बहुत मदद मिली वह बीते कुछ सालों में मिलने वाला प्यार और समर्थन है, जिसके लिए मैं आभारी हूं। मैं इस जंग में आगे बढ़ रही हूं यह जानते हुए कि मेरे पीछे मेरे परिवार और दोस्तों की ताकत है।

बता दें कि सोनाली से पहले एक्टर इरफान खान भी न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं । वो फिलहाल लंदन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं । इरफान ने भी अपनी इस बीमारी की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी ।

यह भी पढ़े:  Narendra Chanchal Death: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

सोनाली टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में बतौर जज काम कर रही थीं, लेकिन हाल ही में उनकी जगह हुमा कुरैशी को जगह दिया गया है। सोनाली की शादी निर्माता गोल्डी बहल से हुई है। उनका एक बेटा रणवीर हैं।

Updated On: July 4, 2018 10:15 pm

Related Posts