सोनाली बेंद्रे की न्यूयॉर्क से आयी पहली तस्वीर, कैंसर का इलाज करवा रही है

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है. और वो अपना इलाज न्यूयॉर्क स्थित अस्तपताल में अपना इलाज करवा रही है। सोनाली ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर की, जिसमें वह छोटे बालों में दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने अपने दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कैंसर से निपटने में अपने अनुभवों की कहानियां साझा की और उन्हें अपना प्यार व समर्थन दिया।

सोनाली बेंद्रे ने अपनी पोस्ट में लिखा हैः मेरी पसंदीदा लेखिका इजाबेल अलेंदे के शब्दों में कहें तो “हमें तब तक इस बात का पता नहीं होता कि हम कितना मजबूत हैं जब तक हमें अपनी इस छिपी हुई ताकत का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर न कर दिया जाए. त्रासदी, युद्ध, जरूरत के समय लोग बहुत ही अनोखे काम कर जाते हैं. मनुष्य में जूझने और दोबारा खड़े होने की अद्भुत क्षमता है.” पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार मिला है वह वाकई कमाल है…मैं उन लोगों की तहेदिल से आभारी हूं जिन्होंने कैंसर से जूझने की अपनी कहानियां भेजी हैं.

आपकी कहानियों ने मुझे ताकत और साहस दिया, और सबसे बड़ी बात यह कि मुझे इस बात की जानकारी दी कि मैं अकेली नहीं हूं. हर दिन कोई न कोई चुनौती पेश करता है और जीत भी देता है, मैं अब हर दिन को जी रही हूं. मैं बस सकारात्म नजरिया बनाए रखने की कोशिश कर रही हूं. अपने सफर को साझा करने भी इस प्रक्रिया का एक हिस्सा है…मैं उम्मीद करती हूं कि यह आपको इस बात को याद दिलाएगा कि सब कुछ खोया नहीं है और कहीं न कहीं, कोई इस बात को समझेगा कि आप किस से गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़े:  महानायक Amitabh Bachchan ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सोनाली बेंद्रे कई टीवी शोज जैसे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियन आइडल 4’ जैसे शो में जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं.

Updated On: July 10, 2018 11:42 pm

यह भी पढ़े:  कैंसर से लड़ रही Sonali Bendre ने Friendship Day पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया

Related Posts