Site icon

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को लेकर किसानो के लिए कही ये बड़ी बात

PM Modi Speech: दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच आज मध्य प्रदेश के हजारों किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और इसके साथ ही नए किसान कानूनों के लाभ के बारे में भी बताए.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि उनको पीड़ा इस बात से नहीं है कि कृषि कानूनों में सुधार क्यों हुआ। उनको तकलीफ इस बात से है कि जो काम हम कहते थे लेकिन कर नहीं पाते थे, वो मोदी ने कैसे किया, मोदी ने क्यों किया।”

पीएम मोदी ने कहा कि, नए कृषि कानून लागू हुए 6-7 महीने से ज्यादा हो गए हैं। अब अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर राजनीतिक जमीन जोतने के खेल खेले जा रहे हैं। जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है, वो किसानों की जमीन चली जाएगी का डर दिखाकर, अपनी राजनीतिक जमीन खोज रहे हैं. आइए जानते है कि पीएम मोदी ने आज अपने भाषण में किसानों के लिए क्या कहा है-

पीएम मोदी ने गिनाए नए कृषि कानून के फायदे-PM Modi Speech on New Farm Law

नए कृषि सुधारों को लेकर तीसरा बहुत बड़ा झूठ चल रहा है फार्मिंग एग्रीमेंट को लेकर। देश में फार्मिंग एग्रीमेंट क्या कोई नई चीज नहीं है। हमारे देश में बरसों से फार्मिंग एग्रीमेंट की व्यवस्था चल रही है। फार्मिंग एग्रीमेंट में सिर्फ फसलों या उपज का समझौता होता है। जमीन किसान के ही पास रहती है, एग्रीमेंट और जमीन का कोई लेना-देना ही नहीं है।

PM Modi addresses Kisan Sammelan via video conferencing

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version