Site icon

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे इस खास विमान से यात्रा, जानें इसकी खासियत

Narendra Modi

Narendra Modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष गणमान्य लोगों को यात्रा करने के लिए अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए दो विमान (B777-300ER) सितंबर महीने में एयर इंडिया को मिलने की उम्मीद है. विमान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये एंटी मिसाइल तकनीकी से लैस है. इस विमान को देश के बड़े अधिकारी और गणमान्य लोगों के यात्रा के लिए उपयोग में लाया जाएगा. भारत का यह विमान अमेरिका के राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन को टक्कर देगा.

मोदी सरकार ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए बनाया मेगा प्लान, श्रमिकों को मिलेंगे ये फायदे

इस विमान में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति यात्रा करेंगे. पिछले साल अक्टूबर महीने में सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि, इस विमान की डिलीवरी जुलाई 2020 में हो जाएगी. लेकिन विश्व में फैले कोरोना संकट की वजह से इसकी डिलीवरी में अभी कुछ समय लग रहा है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब ये विमान सितंबर महीने में एयर इंडिया को मिल जाएगा.

बोइंग B777 विमान की तस्वीर यहां देखें

इसके साथ ही अधिकारिओं ने बताया कि, यह दोनों विमान भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा संचालित किए जाएंगे. विमानों का रखरखाव एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति एयर इंडिया के B747 विमानों से यात्रा करते हैं, जिन पर एयर इंडिया वन का प्रतीक होता है. इस विमान को एयर इंडिया के पायलट उड़ाते है.

मोदी सरकार के इस योजना का उठा सकते हैं लाभ, अगर महीने की सैलरी 15 हजार से कम है

बोइंग विमान (B777-300ER) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन की तरह अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों और मिसाइल रक्षा प्रणाली से लैस है. आइए जानते है बोइंग विमान B777 की कुछ खासियत के बारे में –

बोइंग विमान (B777-300ER) की खासियत

मोदी सरकार के इस योजना का उठा सकते हैं लाभ, अगर महीने की सैलरी 15 हजार से कम है

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version