Pregnancy Tips: गर्भावस्था में महिला के शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। जिनकी वजह से उन्हें बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक महिला ही इन सभी परेशानियों को सह सकती है, जिसको भगवान ने उन्हें एक इंसान को जन्म देने की शक्ति दी है. जब महिला गर्भवती होती है तो उनकी सोने की पोजीशन में बहुत अंतर आ जाता है, पर बहुत-सी महिलाएं यह नहीं समझ पाती हैं कि उन्हें सही तरीके से कैसे सोना चाहिए।
अगर आप गर्भवती हैं या आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो आप इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़ें। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही काम की जानकारी है. तो चलिए शुरू करते है.
रोजाना टमाटर के सेवन करने से आपको मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे
गर्भावस्था में सोने के सही तरीके (Pregnancy Tips)
- बाईं तरफ सोना चाहिए: गर्भावस्था के दौरान सोने के लिए सबसे अच्छी स्थिति बाईं तरफ सोने की है, इसलिए गर्भवती महिला को बाई तरह ही सोना चाहिए।
- पेट और पीठ के बल ना सोएं: गर्भवती महिलाओं को पेट के बल कभी भी नहीं सोना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो यह आपके बच्चे और आपके के लिए कष्टदायी हो सकता है।
- गर्भावस्था तकिए का इस्तेमाल करें: गर्भावस्था के दौरान आप इस तरह के तकिए का इस्तेमाल करें जिससे आपको आराम मिलेगा।
- सोने से 2 घंटे पहले पानी का सेवन करें: सोने से पहले पानी अवश्य पिएं, ऐसा करने से बच्चे को ऊर्जा मिलती है।
- अपने सोने की स्थिति में तिमाही के हिसाब से परिवर्तन लाएं: गर्भावस्था के दौरान सोने में परिवर्तन बहुत आवश्यक है। यदि आप परिवर्तन नहीं लाती हैं तो आपको अनेक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
- सोने के वक़्त ढीले कपड़े पहनें: गर्भावस्था के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को हमेशा ढीले कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपको सोने में कोई परेशानी नहीं होगी और आपका बच्चा भी अच्छा महसूस करेगा।
- रात में सही नींद के लिए चिंताएं भुला दें: प्रेगनेंट महिलाओं रात में सोते समय किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। इससे आपके होने वाले बच्चें पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए आप एक अच्छी नींद लें ताकि आपका बच्चा स्वस्थ रहें।
Orange Health Benefits: सेहत के लिए क्यों लाभकारी है संतरा, जानिए इसके सारे फायदे
Related FAQs (अक्सर पूछे गए सवाल)
Q. गर्भावस्था में सबसे सुरक्षित पोजीशन कौन-सी है?
Q. क्या प्रेग्नेंसी में प्रेग्नेंसी तकिए का इस्तेमाल फायदेमंद है?
Q. क्या पीठ के बल सोना गर्भ में शिशु के लिए हानिकारक है?
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.