प्रिया प्रकाश वरियर का एक और वीडियो वायरल, स्कूल लैब में दिखा शरारती अंदाज

विंक गर्ल के नाम से मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश वरियर आँख मार कर रातो रात सोशल मीडिया पर छाने वाली और लोगों के दिलों की धड़कन बनने वाली मलयालम अभिनेत्री की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक गाने का टीज़र रिलीज किया गया है. और रिलीज होते ही यह वायरल हो गया है। पहले कि तरह इस गाने में भी प्रिया प्रकाश अपने कातिल और शरारती अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़े:  पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का Bhojpuri Song वायरल, अक्षरा सिंह की बोल्ड अदाओं ने बनाया दीवाना

इस बार प्रिया प्रकाश स्कूल के लैबोरेटरी में इश्क फरमाती नजर आ रही हैं. वे लैब में अपनी अदाओं के साथ काम कर रही हैं जबकि उनके को-स्टार रोशन अब्दुल बहुत ही प्यार से उन्हें देख रहे हैं. यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है अभी तक इस वीडियो को 993,889 बार देखा जा चूका है और १९ नंबर पर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने की बात करें तो इसको पेयर्ले मान्‍ये ने लिखा है जो कि काफी बड़े लेखक है।

यह भी पढ़े:  Rajesh Khanna Biography in Hindi: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जीवन परिचय

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर का कुछ महीने पहले उनका आंख मारने वाला एक वीडियो वायरल हो गया था. और वह रातों रात स्टार बन गयी थी. फिल्म ओरु अदार लव के गाने का कुछ सेकेंड्स का वीडियो खूब वायरल हुआ था.

इसके पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल राहुफ़ के बीच के बहुत ही क्यूट सीन को दिखाया गया है जिसमें दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं। हालांकि इस विडियो में प्रिया वारियर ने कोई आंख नहीं मारी, लेकिन उनके जो इशारे हैं, वे कातिलाना हैं। और यह फिल्म स्कूल के लव स्टोरी पर बनी है जो की लोगों के लिए अच्छा खासा क्रेज बढ़ गया है.और अब फैन्स को बस इस फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़े:  Super 30 Trailer: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

आप भी देखे प्रिय प्रकाश वारियर का नया वीडियो

Updated On: November 30, 2022 6:15 pm

Related Posts