Site icon

कराची के पार्किंग प्लेस में दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan Viral Video: सलमान खान की लोकप्रियता भारत में ही नहीं पुरे दुनिया में फेमस है.फैंस उनके स्टाइल और हावभाव को कॉपी करने लगते है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमे सलमान खान का डुप्लीकेट दिखाई दे रहा है। ये वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर का है जिसमे सलमान खान के जैसा दिखने वाला उनका एक हमशक्ल देखा गया. इस वीडियो में ये शख्स कराची के फेमस बॉल्टन मार्केट की पार्किंग में बाइक सेट करते देखा गया.

इस वीडियो को कराची के ही एक जर्नलिस्ट और सोशल मीडिया एक्ट‍िविस्ट ने शेयर किया है और लिखा सलमान भाई जान कराची में क्या कर रहे है. इस वीडियो में दिख रहा शख्स हूबहू सलमान खान जैसा दिखाई दे रहा है। बिलकुल सलामन जैसी शक्ल, वैसी ही बॉडी देखकर हर किसी का हैरान रह जाना लाज़मी है।

फैंस के बीच जैसे ही ये वीडियो पहुंचा तो हर कोई ना सिर्फ हैरान रह गया बल्कि यही समझ बैठा की ये सचमुच में सलमान खान ही है और ये वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का है। लेकिन गौर से देखने पर साफ़ हो जाता है की ये शख्स सलमान खान का डुप्लीकेट है।

पाकिस्तान में सलमान खान के फैन्स की अच्छी खासी तादाद है. उनकी फिल्में पाकिस्तान मेंं भी कमाई करती है. सलमान खान फिलहाल अभी अली अब्‍बास की फिल्‍म ‘भारत’ में व्यस्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्‍म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version