Salman Khan

सलमान ख़ान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सलीम खान है जो कि मशहूर फिल्म लेखक रहे हैं। उनकी मां का नाम सुशीला चरक है. अपने अभिनय की शुरुआत 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की जहाँ उन्होंने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई. बॉलीवुड फिल्म में उनकी पहली प्रमुख भूमिका सूरज आर. बड़जात्या की रोमांस फिल्म मैंने प्यार किया (1989) में थी. यह फिल्म भारत की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों से एक फिल्म बन गई. इस फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला व फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकन भी प्राप्त हुआ.

