Race 3: जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी सलमान खान की ये फिल्म

भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘Race 3’ बॉक्स ऑफिस का दो सप्ताह में सफल प्रदर्शन रहने के बाद, अब ये फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने जा रही है। Race 3 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 14 दिनों के भीतर 170 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। सलमान खान की रेस 3 ने पद्मावत के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है।

यह भी पढ़े:  Dabangg 3 Trailer Out: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दमदार रुप में दिखें भाईजान

बॉक्स ऑफिस की सफलता के अलावा, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी ‘रेस 3’ सैटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और सहायक अधिकारों के साथ 200 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही हैं।

दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा लगातार निगेटिव रिव्यू दिए जाने के बावजूद भी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी तादाद में दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े:  Radhe Movie Release Date: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इस दिन होगी रिलीज

सलमान खान ने इस फिल्म को खुद डिस्ट्रीब्यूट करने का खतरा उठाया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें लाभ मिला। भाईजान के लिए ‘रेस 3’ उनके करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म में से एक बन गई है.

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के अनुसार, सलमान खान की लोकप्रियता के कारण ये फिल्म को बेहतरीन कमाई करने में सक्षम रही।

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए वो 6 लोग कौन हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने की है FIR दर्ज

फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धूम मचा रही है। ईद के अवसर रिलीज़ हुई सलमान खान की यह फिल्म ने एक बार फिर सलमान खान की विशाल लोकप्रियता को साबित कर दी है।

Updated On: June 30, 2018 12:20 pm

Related Posts