‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डॉक्टर हंसराज हाथी का हार्टअटैक से हुआ निधन

सब टीवी का सबसे फेमस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शो में उनके किरदार को लोग खूब पसंद किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में हार्टअटैक से निधन हो गया है।

यह भी पढ़े:  'किन्नर बहु' सौम्या ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी, देखे वीडियो

कवि कुमार छोटे परदे के आलावा कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था जिनमे शामिल है आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ और परेश रावल के साथ फिल्म ‘फंटूश’. उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई।

यह भी पढ़े:  बॉलीवुड महानायक अमिताभ की फिल्म 'सूर्यवंशम' के 19 साल पुरे

शो में वे पूरी गोकुल धाम सोसाइटी के साथ बहुत ही मिलनसारिता के साथ पेश आते थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे, और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे. कवि कुमार आजाद के नाम से ही जाहिर है कि वे कवि थे, और जब वे एक्टिंग में मशगूल नहीं होते तो कविताएं लिखा करते थे.

यह भी पढ़े:  रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की ड्रग डीलर संग लीक हुई व्हॉट्सऐप चैट, कहा- भाई मुझे ‘बूम’ चाहिए, पापा मांग रहे हैं

Updated On: July 9, 2018 9:17 pm

Related Posts