
KYC Update: केवाईसी बैंकिंग और वित्तीय मामलों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण शब्द है। इसका फुल फॉर्म “नो योर कस्टमर” (Know Your Customer) है। यह एक प्रकार का ग्राहक सूचना प्रपत्र है, जिसे बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों की पहचान और पते को सत्यापित करने के लिए उपयोग करते हैं।
आपको बता दें, बैंक अपने ग्राहकों को हर 6 महीने या 1 साल में KYC अपडेट करने के लिए कहता है। इस केवाईसी फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है। इस तरह से बैंक को आपके बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।
केवाईसी क्यों जरूरी है? | Why is KYC necessary?
केवाईसी उपभोक्ताओं और वित्तीय संस्थानों दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहां बैंकिंग संस्थान को KYC के जरिए ग्राहक की सभी अपडेटेड जानकारी मिलती है, इसके साथ ही ग्राहक को बैंक की तरफ से सुरक्षा मिलती है कि कोई दूसरा व्यक्ति उसके खाते से पैसे में हेराफेरी नहीं कर सकता। क्योंकि जब भी इस तरह की घटना होती है, तो इसकी जानकारी ग्राहकों को तुरंत ऑनलाइन/मैसेज के जरिए उपलब्ध हो जाती है।
केवाईसी की आवश्यकता कहां हो सकती है? | Where can KYC be required?
केवाईसी भारत में 2002 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेश किया गया था। इसके बाद 2004 में सभी बैंकों ने खाताधारकों के लिए केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया था। बैंक खाते, म्यूचुअल फंड, बैंक लॉकर खोलने, ऑनलाइन म्यूचुअल फंड खरीदने और सोने में निवेश करने के लिए KYC आवश्यक है।
KYC के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
केवाईसी के दौरान ग्राहक को जो फॉर्म भरना होता है, उसके सत्यापन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की प्रति जमा करनी होती है। KYC फॉर्म में पहचान के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है:
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आई कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
केवाईसी फॉर्म (KYC Form) में पते के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आपको अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज़ प्रदान करना होगा। यदि इन दस्तावेजों के साथ आपके पते का विवरण है, तो उन्हें पते के प्रमाण के रूप में माना जाएगा। अगर आप अपने निवास स्थान के सही पते का प्रमाण नहीं दे सकते हैं, तो आपको इस संबंध में अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रदान करने होंगे।
केवाईसी फॉर्म (KYC Form) में पते के लिए नीचे दिए गए किसी एक दस्तावेज की जरूरत होती है:
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- टेलीफोन बिल की फोटोकॉपी
- बिजली बिल की फोटोकॉपी
- गैस रिफिल बिल की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट की फोटोकॉपी
- राशन कार्ड की फोटोकॉपी
केवाईसी कैसे किया जाता है? | How is KYC done?
केवाईसी करना बहुत आसान है। सबसे पहले ऊपर बताए गए कागजी दस्तावेजों को इकट्ठा कर लें। इसके बाद उस बैंक शाखा में जाएं, जहां आपका बैंक खाता है। वहां जाएं और संबंधित डेस्क से केवाईसी फॉर्म प्राप्त करें और फॉर्म भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके जमा करें।
अब समझ लें कि आपका KYC हो गया है, क्योंकि केवाईसी फॉर्म जमा करने के 3 दिनों के भीतर केवाईसी अपडेट हो जाता है।
KYC के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | QnA
सबसे पहले आप ईपीएफओ यूएएन पोर्टल पर जाएं और अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने ईपीएफ खाते में लॉग इन करें। फिर ‘मैनेज’ सेक्शन में जाएं और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ‘KYC’ विकल्प पर क्लिक करें। एक नया पेज दिखाई देगा, जिसमें आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे विभिन्न दस्तावेजों की सूची होगी, जिनका विवरण भरना होगा।KYC क्यों किया जाता है?
KYC क्या है?
ऑनलाइन केवाईसी (KYC) कैसे किया जाता है?





