पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने किया अरेस्ट, अश्लील वीडियो बनाने का है आरोप

Poonam Pandey Arrested: दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिए गए.

गोवा पुलिस ने एक्ट्रेस पूनम पांडे को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गुरुवार को हिरासत में ले लिया है. दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिए गए.

पुलिस उपाधीक्षक नेल्सन अल्बुकर्क ने कहा था कि पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारी ने कहा, ‘‘इंटरनेट पर वायरल वीडियो को देखे जाने के बाद पूनम पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पांडे के खिलाफ अश्लील इशारों, सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने और अभद्र वीडियो की शूटिंग और वितरण का मामला दर्ज किया गया है.”

यह भी पढ़े:  करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिना मेकअप वाली तस्वीर, नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूनम पर आरोप है कि उन्होंने गोवा के  Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था।

यह भी पढ़े:  अक्षय कुमार ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए, दिया दान

बता दें कि पूनम पांडे ने सितंबर में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही पूनम पांडे ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था. पूनम पांडे को उनके बोल्ड अंदाज के लिए ही जाना जाता है. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड और सेंसुअल वीडियोज शेयर करती हैं.

यह भी पढ़े:  Taapsee Pannu Home Pics: तापसी पन्नू ने अपने नए घर की शेयर की तस्वीर, कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 5, 2020 9:07 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें