पेट गैस से छुटकारा कैसे पाएं? जानें सबसे आसान घरेलू उपाय

पेट में गैस, जलन, दर्द और कब्ज से परेशान हैं? जानें गैस बनने के कारण, लक्षण और असरदार घरेलू उपाय जो आपके पेट को तुरंत राहत दें और पाचन बेहतर बनाएं।

पेट गैस से छुटकारा कैसे पाएं? जानें सबसे आसान घरेलू उपाय
पेट गैस से छुटकारा कैसे पाएं? जानें सबसे आसान घरेलू उपाय

आज हम बात करेंगे पेट में गैस की समस्या के बारे में। यह एक ऐसी परेशानी है जिससे भारत में बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपको ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे, जिनसे आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। इन टिप्स का नियमित पालन करने पर ही आपको इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

सबसे पहले मन में एक सवाल आता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने भोजन और पोषक तत्वों पर ध्यान क्यों नहीं देते? हमें यह जानना बेहद जरूरी है कि:

  • हमें क्या खाना चाहिए
  • हमारे शरीर को किन पोषक तत्वों की जरूरत है
  • हमारा भोजन कितने समय में पच रहा है

यदि भोजन समय पर पच नहीं पाता, तो वही गैस बनने का मुख्य कारण बन जाता है। गैस की समस्या न केवल शरीर को परेशान करती है बल्कि आपकी दिनचर्या, काम और यात्रा पर भी असर डालती है।

यह भी पढ़े:  Amla Benefits in Hindi - सर्दियों में आंवला खाने के जबरदस्त फायदे, जरूर जानिए

पेट में गैस बनने के लक्षण

  • सिरदर्द
  • लगातार कच्ची डकारें
  • भूख कम लगना
  • पेट में जलन
  • पेट दर्द
  • सीने में दर्द
  • चक्कर आना

पेट में गैस बनने के मुख्य कारण

  1. खट्टा भोजन खाना
  2. बहुत तीखा भोजन
  3. मसालेदार भोजन
  4. खाना खाकर देर रात तक जागना
  5. अधिक मात्रा में मांस खाना
  6. पानी कम पीना और ज्यादा चाय पीना
  7. पूरे दिन एक ही जगह बैठकर काम करना
  8. सुबह खाली पेट भारी खाना खाना
  9. आवश्यकता से अधिक भोजन करना

इसके अलावा बाहर का बासी या तेल-मसाले वाला खाना भी गैस का प्रमुख कारण है।

घरेलू नुस्खे: पेट की गैस दूर करने के 10 प्रभावी उपाय

नींबू रस और काला नमक वाला पानी (रात में)

रात का खाना खाने के बाद:

  • एक गिलास पानी
  • 10–15 बूंद नींबू रस
  • थोड़ा सा काला नमक

इसका घोल बनाकर पी लें और सो जाएँ। सुबह पेट साफ होगा और गैस में आराम मिलेगा।

अजवाइन + गर्म पानी + काला नमक

इस नुस्खे को सुबह या शाम, खाने के बाद लें:

  • गर्म पानी
  • थोड़ा अजवाइन
  • काला नमक
यह भी पढ़े:  Lychee Benefits in Hindi: लीची खाने के फायदे और नुकसान क्या है? यहां जानिए

ये मिश्रण पाचन सुधारता है और गैस को तेजी से खत्म करता है।

मेथी और गुड़

  • मेथी को हल्का गर्म करें
  • ठंडा होने पर उसे हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें
  • फिर गुड़ के साथ खाएं

इसे सुबह या शाम, या खाने के बाद लें। गैस और कब्ज दोनों में लाभकारी है।

हरड़ + सोंठ + काला नमक

  • हरड़ और सोंठ को पीसकर छान लें
  • काले नमक के साथ मिलाएं
  • खाने के बाद गर्म पानी के साथ लें

इस मिश्रण से गैस की समस्या जड़ से दूर होती है।

नींबू पानी

नींबू पानी भोजन के साथ या सुबह-शाम लेने से गैस तुरंत कम होती है। यह पाचन को सक्रिय करता है और पेट हल्का रखता है।

दही + काला नमक

दही में अम्ल होता है जो पाचन के लिए बेहद लाभकारी है। खाने के बाद दही में थोड़ा काला नमक मिलाकर खाने से:

  • गैस दूर होती है
  • पेट साफ रहता है
  • पेचिस और पेट दर्द में राहत मिलती है
यह भी पढ़े:  Ginger Health Benefits: जानिए अदरक का उपयोग, फायदे और नुकसान

मूली + काला नमक + 5–10 बूंद नींबू रस

इसे सलाद की तरह इस्तेमाल करें। रात या दिन के भोजन के साथ खाने से गैस और अपच की समस्या दूर होती है।

छाछ + काला नमक + गुड़

  • एक गिलास घर का बना छाछ
  • दो चुटकी काला नमक
  • साथ में थोड़ा शुद्ध गुड़

इसे खाने से गैस तुरन्त कम होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

दाल के साथ थोड़ा सिरका

जिन लोगों को लगातार गैस बनती है, वे दाल के साथ हल्की मात्रा में सिरका ले सकते हैं। ध्यान रखें — अत्यधिक सिरका हानिकारक हो सकता है, इसलिए केवल थोड़ा-सा ही उपयोग करें।

सुबह तांबे के बर्तन का पानी

सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन का पानी पीने से:

  • गैस की समस्या खत्म होती है
  • आयरन की कमी दूर होती है
  • पेट साफ रहता है
  • इम्युनिटी बढ़ती है
  • यह आदत पेट से जुड़ी 90% बी मारियों को दूर रखने में मदद करती है।

Updated On: November 23, 2025 8:29 pm

Related Posts