Site icon

Chaitra Navratri 2020: आज से शुरू चैत्र नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Navratri 2020 Date: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्‍दुओं के मुख्य त्‍योहारों में से एक हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 25 मार्च यानी कल से शुरू होगा और इसके साथ ही हिन्‍दू नव वर्ष की शुरुआत होती है. राम नवमी 2 अप्रैल 2020 को मनाई जाएगी. चैत्र नवरात्रि को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के तौर पर मनाया जाता है. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस पर्व को उगादि के रूप में मनाया जाता है.

भक्त इन दिनों माता के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा करतें हैं. नवरात्रि के समय भक्त माता के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करते है. ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा इन दिनों अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. नवरात्रि के नौ दिन के दौरान मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है.

चैत्र नवरात्रि महत्वपूर्ण तिथियां (Navratri 2020 Date)

चैत्र नवरात्रि 2020 पर Kalash Sthapana का शुभ मुहूर्त

माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास भी रखतें है और इन दिंनो घरों में खाना बनाते समय मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता है. पुरे नौ दिनों तक सात्विक भोजन किया जाता है.

ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version