Site icon

UP PGT 2026 Notification Out: यूपी में PGT के 2,607 पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से आवेदन शुरू

UP PGT 2026 Notification Out यूपी में 2,607 प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा दिसंबर में

UP PGT Notification 2026 Out यूपी में 2,607 प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा दिसंबर में (AI Image)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UP PGT Notification 2026 जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पदों के लिए है। इस भर्ती के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (Post Graduate Teacher) के कुल 2,607 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर से आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।

UP PGT Vacancy 2026: कितने पद हैं?

UP PGT 2026 भर्ती में कुल 2,607 रिक्तियां शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, घोषित पदों में 2,329 पद बालक विद्यालयों और 278 पद बालिका विद्यालयों के लिए हैं। प्रमुख विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित और इतिहास सहित अन्य विषय शामिल हैं।

UP

UP PGT भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथि

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है । लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 सितंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026

UP PGT Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ-साथ NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने विषय से संबंधित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को नोटफिकेशन में जरूर देखना चाहिए।

UP PGT Exam 2026 कब होगा?

UP PGT 2026 की लिखित परीक्षा साल 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार सिलेबस, पिछले प्रश्नपत्र और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू करनी चाहिए। परीक्षा से 10 दिन पहले जिला आवंटन स्लिप और 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

UP PGT 2026: आयु सीमा

01 जुलाई 2026 के अनुसार, इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

UP PGT 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपने केटेगरी के अनुसार परीक्षा फीस जमा करनी होगी। अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. नीचे केटेगरी वाइज फीस का विवरण दिया गया है.

UP PGT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. UP PGT Recruitment 2026 या Advertisement No. 06/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें।
  4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करके पुष्टि पेज डाउनलोड करें।

UP PGT भर्ती 2026 FAQs

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी हैं। अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 2,607 PGT/प्रवक्ता पद हैं।
आवेदन/फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है, जबकि करेक्शन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है।
लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
Exit mobile version