संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 6 फरवरी को देशभर में 12 से 3 करेंगे चक्का जाम

दो महीने से ज्यादा चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर कल यानि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने 6 फरवरी को दिन के 12 बजे से 3 बजे तक पूरे देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया.

दो महीने से ज्यादा चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर कल यानि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने 6 फरवरी को दिन के 12 बजे से 3 बजे तक पूरे देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया. इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया कि, प्रदर्शन में भाग लेनें आए किसानों और नौजवानों को परेशान किया जा रहा है, उनकी बेवजह पिटाई और गिरफ्तारी की की जा रही है.

यह भी पढ़े:  राजीव गांधी को मारने वाली नलिनी श्रीहरण ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, जानें पूरा मामला

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बाद से किसानों के कई ट्रैक्टरों, वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही बॉर्डर के आसपास की जगहों को पूरी तरह ब्लॉक किया जा रहा है. धरना स्थल पर बिजली, पानी की आपूर्ति और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

यह भी पढ़े:  Farmers Protest: राहुल गांधी ने कहा - कृषि के तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं

इन सबके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने बताया कि 41 किसान यूनियनों ने 6 फरवरी को देशभर की मुख्य सड़कों पर दिन के 12 से 3 बजे तक कोई गाड़ी नहीं चलने दी जाएगी.

यह भी पढ़े:  PM Modi Speech: पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को लेकर किसानो के लिए कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: March 19, 2022 7:05 pm

Related Posts