अप्रैल के महीने में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 से 42°C के पार पहुंचने से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। ऐसे में लू या हीट वेव से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं यह जानना हर किसी को जरूरी हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है और देश के कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।। आज के इस लेख में हम आपको इस हीट वेव से बचाव के घरेलू उपाय, गाइडलाइंस के बारें में बातएंगे
Heat Wave 2026: क्या है ताजा अपडेट?
- उत्तर भारत और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 °C से 42°C के बीच बना हुआ है।
- मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए भीषण हीट वेव की चेतावनी दी है।
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक बताया गया है।
- यह स्थिति अप्रैल के अंत से शुरू होकर मई-जून में और गंभीर हो सकती है।
- कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हल्की धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
लू या हीट वेव क्या है? (What is Heat Wave?)
जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान कम से कम 40°C और सामान्य से 4.5°C से 6.4°C अधिक हो जाता है, तो उसे मौसम विज्ञान की भाषा में ‘लू’ या ‘हीट वेव’ कहा जाता है। यदि तापमान सामान्य से 6.4°C से भी अधिक हो जाए, तो इसे ‘भीषण हीट वेव’ (Severe Heat Wave) कहते हैं। अगर तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो तो उसे ‘भीषण लू’ की श्रेणी में रखा जाता है।

गर्मी में लू से बचने के उपाय (Heat Wave Prevention Tips)
गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरफ से ठंडा रखना जरूरी है। यहाँ कुछ आसान और असरदार उपाय दिए गए हैं.
पर्याप्त पानी पिएं (Stay Hydrated)
दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी का सेवन करें और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस (ORS) के घोल का समय समय पर सेवन करें।
सही पहनावा चुनें
बाहर निकलते समय हल्के रंग के और ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें और सिर पर गमछे या टोपी लगाकर चलें। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
खानपान पर ध्यान दें
गर्मी के मौसम में आप तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे अधिक पानी वाले फल का सेवन जरूर करें। ज्यादा प्रोटीन, मसालेदार वाले और नॉनवेज खाने से बचें, ये शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं।
तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
अगर हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं। डॉक्टर के पास जाते समय शरीर पर गीले कपड़े रखें।
क्या करें और क्या न करें? (Do’s and Don’ts)
लू से बचने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
| क्या करें (Do’s) | क्या न करें (Don’ts) |
| दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर के अंदर रहें। | धूप में कड़ी मेहनत वाला काम करने से बचें। |
| खिड़कियों पर पर्दे डालें और घर को ठंडा रखें। | कैफीन, चाय, कॉफी और शराब का सेवन कम करें (ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं)। |
| बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। | बंद गाड़ी में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। |
| अगर चक्कर आए या सिरदर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। | बासी या सड़क किनारे कटा हुआ भोजन न खाएं। |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.