Narendra Modi Cabinet Portfolios 2019: नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट यहां पर देखें

Narendra Modi Cabinet Portfolios: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय मिला उसका आज बंटवारा हो गया है.

Narendra Modi Cabinet Portfolios: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय मिला उसका आज बंटवारा हो गया है. अमित शाह को गृहमंत्री और राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री बनाया गया है. तो वही निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. निर्मला सीतारमण पिछले मोदी सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर थी. भारत के पूर्व विदेश सचिव रहे सुब्रमणियम जयशंकर को विदेश मंत्री बनाए गए है.

नितिन गडकरी को पिछले बार की तरह इस बार भी सड़क और परिवहन का मंत्रालय दिया गया है. जबकि प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है.

यह भी पढ़े: नरेंद्र मोदी सरकार में कौन-कौन बने मंत्री, यहां देखें

आपको बता दे कि, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 30 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत के अगले प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ ही 57 मंत्रियों ने भी शपथ लिया. इस शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से लगभग 8000 मेहमान उपस्थित हुए थे.

रामविलास पासवान को कंज्यूमर अफेयर, फुड एंड पब्लिक डिस्ट्रब्यूशन मंत्रालय दिया गया है। और पिछले बार की तरह इस बार भी पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। तो आइये देखते है मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़े:  Bengal BJP Manifesto 2021: अमित शाह ने बंगाल के लिए जारी किया BJP का संकल्प पत्र

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट – Narendra Modi Cabinet Portfolios 2019

मंत्रीविभाग
1राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
2अमित शाहगृह मंत्रालय
3नितिन गडकरीसड़क परिवहन, राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय 
4डीवी सदानंद गौड़ारसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
5निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
6रामविलास पासवानउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
7नरेंद्र सिंह तोमरकृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्रालय
8रविशंकर प्रसादकानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी
9हरसिमरत कौर बादलखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
10थावरचंद गहलोतसामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय
11एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
12रमेश पोखरियाल निशंकमानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय
13अर्जुन मुंडाआदिवासी मामलों का मंत्रालय
14स्मृति ईरानीमहिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय
15हर्षवर्धनस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान
16प्रकाश जावड़ेकरपर्यावरण, जलवायु, वन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
17पीयूष गोयलरेलवे तथा वाणिज्य उद्योग
18धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस, इस्पात
19मुख्तार अब्बास नकवीअल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
20प्रहलाद जोशीसंसदीय कार्य, कोयला तथा खदान मामले
21महेंद्रनाथ पांडेयकौशल विकास एवं उद्यमिता
22अरविंद सावंतभारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय 
23गिरिराज सिंहपशु संवर्धन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग मंत्रालय
24गजेंद्र सिंह शेखावतजल शक्ति मंत्रालय
यह भी पढ़े:  केजरीवाल सरकार का ऐलान- 18 साल से ऊपर सभी को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1संतोष गंगवारश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
2राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना मंत्रालय
3श्रीपद नाइकआयुष एवं रक्षा राज्य मंत्रालय
4जीतेंद्र सिंहपूर्वोत्तर विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन
5किरेन रिजिजूखेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक मामले   
6प्रहलाद पटेलसंस्कृति तथा पर्यटन मंत्रालय
7राजकुमार सिंहऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता
8हरदीप पुरीआवास एवं शहरी विकास, नागरिक उद्यन, वाणिज्य एवं उद्योग
9मनसुख मांडवियाजहाजरानी, रसायन एवं उवर्रक

राज्य मंत्री-

1फग्गन सिंह कुलस्तेइस्पात मंत्रालय
2अश्विनी चौबेस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
3अर्जुन राम मेघवालसंसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय
4वीके सिंहसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
5कृष्णपाल गुर्जरसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
6रावसाहेब दानवेउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली 
7जी किशनरेड्डीगृह राज्य मंत्रालय
8पुरुषोत्तम रुपालाकृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
9रामदास आठवलेसामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय
10साध्वी निरंजन ज्योतिग्रामीण विकास मंत्रालय
11बाबुल सुप्रियोपर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय 
12संजीव बालियानपशु संवर्धन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय 
13संजय धोत्रेमानव संसाधन विकास, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
14अनुराग ठाकुरवित्त, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
15सुरेश अंगड़ीरेल मंत्रालय 
16नित्यानंद रायगृह मंत्रालय 
17रतन लाल कटारियाजल शक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
18वी मुरलीधरनविदेश मामले, संसदीय कार्य मंत्रालय
19रेणुका सिंह सरुताआदिवासी मामलों का मंत्रालय 
20सोम प्रकाशवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
21रामेश्वर तेलीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
22प्रताप चंद्र सारंगीएमएसएमई, पशु संवर्धन डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय
23कैलाश चौधरीकृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय 
24देबश्री चौधरीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
यह भी पढ़े:  Narendra Modi Cabinet Ministers List 2019: नरेंद्र मोदी सरकार में कौन-कौन बने मंत्री, यहां देखें

हिंदी न्यूज़ के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: July 27, 2020 2:19 pm

Related Posts