Site icon

India Vs England 2nd Test : भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी

India Vs England 2nd Test: चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में आज दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

बता दें, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए.

इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा.

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Exit mobile version