India Vs England 2nd Test : भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी

India Vs England 2nd Test: चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में आज दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.

India Vs England 2nd Test: चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में आज दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

यह भी पढ़े:  India Vs England 4th Test: चौथे टेस्ट में बुमराह की जगह उमेश यादव को मिल सकता है मौका

बता दें, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए.

इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़े:  India Vs England, 3rd Test: अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पुरे, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  Republic Day 2021: इन खिलाड़ियों ने दी 72वें गणत्रंत दिवस की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

Updated On: February 16, 2021 4:08 pm

Related Posts