Site icon

Indian Railways: आज से हर रोज चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले जानें रेलवे के नए नियम

Indian Railway Travel Rules: भारत में आज से लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत हो चुकी है. इस लॉकडाउन कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी गई है. इसी क्रम में आज से भारतीय रेलवे 200 नई स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. कुल मिलकर 230 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए 1 जून से पटरियों पर दौड़ने लगेगी. इससे पहले भारतीय रेलवे ने 15 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस टाइप की स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं.

आज से चलने वाली ट्रेनों में जनशताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस ट्रैन शामिल हैं. इन ट्रेनों को अपने समय-सारिणी के हिसाब से चलाया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक इन सभी ट्रेनों में यात्रा करने वालें यात्रियों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सभी दिशा-निर्देश को पूर्णता पालन करना पड़ेगा.

इसलिए अगर आप इन ट्रेनों में यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे की इस गाइडलाइंस को अच्छी तरह से पढ़ लें. क्योंकि रेलवे ने कोरोना की वजह से अपने नियमों में कई तरह के बदलाव किए हैं.

ख़ुशख़बरी ! रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए रिजर्वेशन से जुड़ी सभी बातें

रेलवे के नए नियम और दिशा-निर्देश

Indian Railways News: जानिए 1 जून से नई दिल्ली स्टेशन से कितनी ट्रेनें चलेंगी, टिकट बुकिंग और यात्रा के नियम

आपको बता दें, भारतीय रेलवे के मुताबिक यात्री अपना टिकट या रिजर्वेशन 30 की जगह अब 120 दिन पहले करा सकेंगे. यह सुविधा 31 मई सुबह 8 बजे से IRCTC की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों में करंट बुकिंग, तत्काल बुकिंग और बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस शुरू करने का फैसला किया है.

फिलहाल अभी यात्री 230 स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है. 1 जून से चलने वाली सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामान की बुकिंग की अनुमति होगी.

Exit mobile version