इसरो 2022 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा

इसरो 2022 तक पहली बार किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है । इसरो से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी।

इसरो के एक अधिकारी ने अंतरिक्ष एजेंसी के चेयरमैन के. सिवन के बयान के हवाले से कहा, मानव अंतरिक्ष अभियान के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां विकसित की जा रही हैं। हम 2022 तक किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में भेजेंगे।

यह भी पढ़े:  नासा ने चंद्रयान-1 से मिले आंकड़ों से चांद पर बर्फ की उपस्थिति की पुष्टि की

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा।

यह भी पढ़े:  जानिए गांधी परिवार से जुड़े इन ट्रस्टों के नाम और काम, जिनकी फंडिंग की जांच गृह मंत्रालय करेगा

अंतरिक्ष एजेंसी के चेयरमैन के. सिवन ने सात जुलाई को एक समारोह में कहा, मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां तैनात की जा रही हैं, क्योंकि लोगों को अंतरिक्ष में भेजना भारत का सपना है।

इसरो चेयरमैन ने हालांकि स्वीकार किया था कि अंतरिक्ष एजेंसी अभी एक मानव अंतरिक्ष यान निर्माण करने के ‘करीब नहीं’ है। सिवन ने कहा, हम उसके (मानव अंतरिक्ष यान) करीब नहीं हैं। अंतरिक्ष में लोगों को भेजने की दिशा में हमारे सपने को पूरा करने के लिए हमें बहुत काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को SC से मिली मंजूरी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Updated On: August 15, 2018 10:58 pm

Related Posts