Site icon

गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..

Mosquito Repellent Plants: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..(Image Source: Pixabay)

गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..

Mosquito Repellent Plants: गर्मियों और बरसात में अक्सर लोग मच्छरों के काटने से परेशान रहते हैं. मच्छरों के काटने से मलेरिया, खुजली और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं. इन मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं जैसे कि कीटनाशक स्प्रे आदि. लेकिन फिर भी इन मच्छरों से कोई छुटकारा नहीं मिलता है. इसलिए आज के इस लेख में हम आपको मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिनको लगाने से आप इन मच्छर से कोसों दूर रहेंगे. तो चलिए शुरू करते है.

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये पौधे

1. गेंदे की फूलों की महक से मच्छर दूर भागते हैं. अगर आप मच्छरों से दूर रहना चाहते हैं, तो अपने घर में या अपने बगीचे में गेंदे का फूल लगाएं. अधिकतर लोग गेंदे को सब्जियों के पास लगाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि मच्छर और कीड़े सब्जियों में नहीं लगते है.

Mosquito Repellent Plants
Mosquito Repellent Plants: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..(Image Source: Pixabay)

2. रोजमेरी के पौधें को गर्मियों में उगाया जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्मी के मौसम में यह पौधे बढ़ते हैं.आप चाहें तो रोजमेरी को अपने गमले में लगाकर अपने घर के अंदर रख सकते हैं. इससे आप मच्छरों से कोसों दूर रहेंगे.

Mosquito Repellent Plants
Mosquito Repellent Plants: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..(Image Source: Pixabay)

3. नीम के पौधा लगाने से आप मच्छर, कीड़े, मकौड़े आदि से छुटकारा पा सकते है. इसलिए आप अपने बगीचे में नीम के पौधे को अवश्य लगाएं.

Mosquito Repellent Plants
Mosquito Repellent Plants: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..(Image Source: Pixabay)

4. लैवेंडर के पौधे को अपने बगीचे में लगाएं और इस पौधे की खास बात यह है कि इसकी देखभाल की जरूरत नहीं होती है और इसके साथ-साथ मच्छर भी इससे दूर भागते हैं.

Mosquito Repellent Plants
Mosquito Repellent Plants: गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे..(Image Source: Pixabay)

ये भी पढ़ें

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Exit mobile version