ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ इस दिन होगी रिलीज

Sharmaji Namkeen Release Date: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen) को 4 सितंबर को उनकी जन्मदिन पर रिलीज होगी.

Sharmaji Namkeen Release Date: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen) को 4 सितंबर को उनकी जन्मदिन पर रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग अभी कुछ बाकी है और अभिनेता परेश रावल ने ऋषि कपूर के अधूरे भागों को पूरा करने के लिए राजी हो गए हैं. यह फिल्म एक 60 साल के आदमी की कहानी है.

यह भी पढ़े:  अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ये जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि परेश रावल ऋषि कपूर की अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे और ये ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज़ होगी.

मैकगफिन पिक्चर्स के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म डेब्यूटेंट हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित है. आपको बता दें, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था और पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थे.

यह भी पढ़े:  प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई पार्टी में अंबानी, भंसाली संग बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह केस: कंगना रनौत ने आदित्य ठाकरे के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, पूछे ये 7 सवाल

Updated On: January 16, 2021 1:53 pm

Related Posts