Site icon

UP BED JEE 2022: जानिए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें

UP B.Ed 2022: 6 जुलाई को होगा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा, जानिए परीक्षा से जुडी हुई महत्वपूर्ण बातें

UP B.Ed 2022: 6 जुलाई को होगा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा, जानिए परीक्षा से जुडी हुई महत्वपूर्ण बातें

UP B.Ed 2022: उत्तर प्रदेश सरकार हर साल B.Ed प्रवेश परीक्षा को आयोजित करती है. इस प्रवेश परीक्षा में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते है जो स्नातक उत्तीर्ण हो या फिर स्नातक अंतिम वर्ष में हो. B.Ed प्रवेश परीक्षा ऑफ लाइन होती है. इसमें अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट से किया जाता है. बता दें कि इस बार की बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के द्वारा किया जा रहा है.

UP BEd JEE 2022 Overview

आपको बता दें, इस साल उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2022 को किया जाएगा. इस दौरान राज्य के 75 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में 1400 से अधिक केंद्रों पर होगा. UP B.Ed. का एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है.

अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल बीएड परीक्षा के लिए 667456 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें से 295095 पुरुष और 372360 महिला आवेदक हैं. वहीं, इसका रिजल्ट 5 अगस्त को आने की संभावना है.

परीक्षा का नाम यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022
परीक्षा कराने वाला विश्वविद्यालय MJPRU
आवेदन मोड ऑनलाइन
परीक्षा मोड लिखित परीक्षा बेस्ड
आवेदन प्रारम्भ 15/04/ 2022
अंतिम तारीख मई 2022
परीक्षा की तारीख 06/07/2022
परिणाम अगस्त 2022
काउंसलिंग अगस्त 2022
आधिकारिक वेबसाइट Official Website

UP BEd JEE 2022 : Important Dates

UP BED JEE 2022: Universities List

UP BED Entrance Exam 2022: Syllabus

उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा 2022 में कुल 2 प्रश्नपत्र होते हैं. प्रथम प्रश्न पत्र सभी विषय वर्ग वालों के लिए अनिवार्य होता है तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अभ्यर्थी द्वारा स्नातक के अनुसार दिया जाता है.

पेपर 1 में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होंगे और पेपर 1 के कुल वेटेज के बारे में अंग्रेजी / हिंदी के 50 प्रश्न 200 अंक होंगे. जबकि, पेपर 2 में सामान्य योग्यता के 50 प्रश्न होंगे और विज्ञान, कॉमर्स और कला जैसे आवेदकों के अनुशासन से 50 प्रश्न होंगे. छात्रों को प्रत्येक पेपर लिखने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा.

UP B.Ed Entrance Exam Paper 1

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अंक समय
सामान्य ज्ञान 50 प्रश्न 100 3 घंटे
भाषा हिंदी अथवा अंग्रेजी 50 प्रश्न 100
कुल योग 100 प्रश्न 100 अंक 3 घंटे

UP B.Ed Entrance Exam Paper 2

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
रिजनिंग 50 प्रश्न 100 3 घंटे
Art, Science, Commerce, Agriculture में से कोई एक 50 प्रश्न 100
कुल योग 100 प्रश्न 100 अंक 3 घंटे

NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

Official Website Click Here
Homepage Click Here

हिंदी न्यूज़ के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Exit mobile version