UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान, पूरी डेटशीट यहां देखिए

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा (UP Board Exam 2021) की तिथियों की घोषणा कर दी है.

Advertisements
Advertisements

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा (UP Board Exam 2021) की तिथियों की घोषणा कर दी है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी. छात्र इसे यूपी बोर्ड (UP Board) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं (UP Board Exam 2021) की तारीखों का ऐलान करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, साल 2021 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 24 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी.

यह भी पढ़े:  CBSE 10th Result 2019: जारी हो गए सीबीएसई 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
Advertisements

यूपी बोर्ड हाईस्कूल डेटशीट – UP Board Class 10 time-table 2021

  1. 24 अप्रैल 2021 (सुबह 8 से दिन के 11.15 बजे तक) – हिन्दी
  2. 28 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) – कंप्यूटर
  3. 29 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) – इकोनॉमिक्स, कॉमर्स
  4. 30 अप्रैल 2021 (सुबह 8 बजे से दिन के 11.15 बजे तक) – इंग्लिश
  5. 03 मई 2021 (सुबह 8 बजे से दिन के 11.15 बजे तक) – सोशल साइंस
  6. 04 मई 2021 (दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक) – इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  7. 05 मई 2021 (सुबह 8 बजे से दिन के 11.15 बजे तक) – साइंस
  8. 10 मई 2021 (सुबह 8 बजे से दिन के 11.15 बजे तक) – मैथ्स
यह भी पढ़े:  CBSE 10th 12th Exams 2020: सीबीएसई बोर्ड ने रद्द की कक्षा 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट डेटशीट – UP Board Class 12 time-table 2021

  1. 24 अप्रैल 2021 – हिन्दी
  2. 27 अप्रैल 2021 – ज्योग्रफी
  3. 30 अप्रैल 2021 – कंप्यूटर साइंस
  4. 01 मई 2021 – इंग्लिश
  5. 04 मई 2021 – केमिस्ट्री, हिस्ट्री
  6. 06 मई 2021 – बायोलॉजी, मैथ्स
  7. 08 मई 2021 – इकोनॉमिक्स
  8. 10 मई 2021 – सोशियोलॉजी
  9. 12 मई 2021 – सिविक साइंस

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की सभी परीक्षाएं (UP Board Class 12th Exam 2021) दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होंगी. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.

यह भी पढ़े:  UPSC Prelims Result 2018: यूपीएससी ने घोषित किए परिणाम, यहां करें चेक
Advertisements

दोनों परीक्षाओं में कुल 31,47,793 बालक और 24,56,020 बालिकाएं पंजीकृत हैं. पिछले साल हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 और इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: February 10, 2021 8:04 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें