Site icon

योगी सरकार का बड़ा ऐलान – यूपी में अब तीन दिन का लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

UP Lockdown Guidelines: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सप्ताह में अब तीन दिन का लॉकडाउन (UP Lockdown) लगेगा. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसकी घोषणा की है. प्रदेश में अब लॉकडाउन की अवधि शुक्रवार शाम आठ बजे से लेकर मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी.

आपको बता दें, पहले सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना लॉकडाउन लगाया था. उत्तर प्रदेश में अब तीन दिन का पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही जारी रहेंगी.

योगी सरकार ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार किया है, लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता को भी परेशानी न हो.

यूपी लॉकडाउन में  क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद (UP Lockdown Guidelines in Hindi)

उत्तर प्रदेश कोरोना अपडेट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 298 मरीजों की मौत हो गई.जबकि, 35156 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे पहले बुधवार को 29824 नए मामले आए थे और 266 कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी. प्रदेश में इस वक्त 309237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है राज्य में अब तक कुल 1217955 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 896477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

India News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे  TWITTER पेज से.

Exit mobile version