Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 18 फरवरी को पुरे देश रेल रोको अभियान

बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने आगे की रणनीति के लिए बैठक की. जिसमे चार कार्यक्रम करने का फैसला लिया.

दिल्ली के बॉर्डर पर किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर दो महीने से ऊपर हो गए है. लेकिन, अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है. केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. किसान अपने जिद पर अड़े हुए कि, जब तक कृषि के तीनों कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. इसके साथ किसानों की यह भी मांग है कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) पर भी सरकार कानून बनाए.

यह भी पढ़े:  Heat Wave Alert: गर्मी में लू से बचना बेहद जरूरी, जानें क्या करें और क्या नहीं?

इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) ने आगे की रणनीति के लिए बैठक की. जिसमे चार कार्यक्रम करने का फैसला लिया. आपको बता दें, संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक के लिए चार कार्यक्रमों का ऐलान किया है. आइए जानते है संयुक्त किसान मोर्चा के चार दिनों के कार्यक्रम का विवरण –

  1. पहले दिन, 12 फरवरी को राजस्थान के भी सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा.
  2. दूसरे दिन, 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
  3. तीसरे दिन, 16 फरवरी को किसानों के मसीहा सर छोटूराम की जयंती के दिन देशभर में किसान एकजुटता दिखाएंगे.
  4. चौथे दिन, 18 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक देशभर में रेल रोको कार्यक्रम किया जाएगा.
यह भी पढ़े:  प्रधानमत्री मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए किया राफेल विमानों का स्वागत, कही ये बात

India News, Entertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  Hindu Calendar 2019 November: नवंबर महीने में पड़ने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Updated On: February 11, 2021 1:15 pm

Related Posts