किसान नेता भूपिंदर सिंह मान ने कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमेटी छोड़ी

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की तरफ से किसान आंदोलनों की समस्या को सुनने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की तरफ से किसान आंदोलनों की समस्या को सुनने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. इस समिति में भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के अध्यक्ष और किसान नेता भूपिंदर सिंह मान (Bhupinder Singh Mann) को भी शामिल किया गया था. हालांकि, उन्होंने अब समिति छोड़ने का ऐलान किया है.

भारतीय किसान यूनियन ने मान के एक पत्र को ट्वीट करते हुए कहा, ‘भूतपूर्व सांसद और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया किसान कॉर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित चार सदस्यीय समिति से खुद का नाम वापस ले लिया है.’

यह भी पढ़े:  Farmers Protest: राहुल गांधी ने कहा - कृषि के तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘एक किसान और एक यूनियन नेता के तौर पर, किसान यूनियनों और जनता के बीच फैली शंकाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं किसी भी पद का त्याग करने को तैयार हूं, ताकि पंजाब और देश के किसानों के हितों के साथ समझौता न हो सके। मैं समिति से खुद को अलग कर रहा हूं और मैं हमेशा अपने किसानों और पंजाब के साथ खड़ा रहूंगा.’

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को SC से मिली मंजूरी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को किसानो की समस्या को सुनने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया था. जिसमे किसान नेता भूपिंदर सिंह मान (Bhupinder Singh Mann) के आलावा कृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी और अनिल धनवत शामिल हैं. ये समिति अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौपेगी.

यह भी पढ़े:  सैकड़ो लोगों की जान बचाने वाले त्रिपुरा के सुपरहीरो स्वप्न देव बर्मा को सरकार करेगी सम्मान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 14, 2021 7:37 pm

Related Posts