Site icon

लखनऊ में आज से इन इलाकों में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Lockdown in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का कहर जारी है और लगातार नए मामले सामने आ रहे है. इसलिए लखनऊ जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक बड़ा फैसला लिया है कि जिन इलाकों में कोरोना का ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, उन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया दिया गया है. डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि लखनऊ के चार इलाकों में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं. उन्हीं इलाकों में आज यानी सोमवार 20 जुलाई 2020 से पूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है.

कंटेनमेंट जोन के लिए जिन चार इलाकों के नाम फाइनल हुए हैं उनमें इंदिरानगर, गाजीपुर, आशियाना, सरोजनी नगर शामिल हैं. आपको बता दें, इन इलाकों में पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा पाई जा रही हैं. जिला प्रशासन ने फैसला लिया कि सिर्फ उन इलाकों में लॉकडाउन लगाया जाए जहां पर कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं.

6 तरह की कोरोना बीमारी का पता चला, जानें कौन सी कितनी खतरनाक?

पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति इन क्षेत्रों से बाहर नहीं जा सकेगा और न इन इलाकों में आ सकेगा. उन इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन होने से कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है. इन इलाकों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियां ठप रहेंगी. प्रशासन ने बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ एफआइआर के भी निर्देश दिए हैं. इसके चलते अब यहां पर किसी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां नहीं होंगी. लोगों को घरों में ही रहना होगा. केवल इमरजेंसी में ही पुलिस प्रशासन की अनुमति से बाहर निकलना होगा.

लॉकडाउन के दौरान इन सेवाओं पर रहेगी छूट-

लॉकडाउन के दौरान ये सेवाएं रहेगी बंद-

लॉक डाउन के दौरान ये प्रोटोकॉल होगा फॉलो

UP Weekend Lockdown: आज से उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन शुरू, यहां जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version