Site icon

Dabangg 3 Trailer Out: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दमदार रुप में दिखें भाईजान

Dabangg 3 Trailer: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) आने वाली फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3 Trailer) का ट्रेलर बुद्धवार को रिलीज कर दिया गया. मुंबई के एक इवेंट में सलमान खान और फिल्म के सभी स्टारकास्ट के मौजूद में फिल्म का ट्रेलर का लॉन्च किया गया. यह फिल्म 20 दिसम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज होगा. फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है. फिल्म में सलमान खान को “पुलिस वाला गुंडा” के रूप में प्रदर्शित किया गया है. दबंग सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह दबंग ३ में भी सलमान खान का रोल, रोमांस, एक्शन, डांस और डायलॉग भी बहुत दमदार है.

फिल्म में सलमान खान पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे. आपको बता दें, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. ट्रेलर रिलीज होने बाद सलमान खान के फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं.

यह भी पढ़े : पीएम नरेंद्र मोदी के ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान में दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु हुईं शामिल

दबंग 3 के स्टारकास्ट-

दबंग 3 के स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी. इनके आलावा फिल्म में अरबाज खान, माही गिल, किच्चा सुदीप अहम रोल में दिखाई देंगे. इस फिल्म के जरिये महेश मांजेरकर की बेटी साई मांजेरकर की डेब्यू कर रही हैं.

Dabangg 3 Trailer यहाँ पर देखें-

Dabangg 3: Official Trailer | Salman Khan | Sonakshi Sinha | Prabhu Deva | 20th Dec'19

हिंदी न्यूज़ के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Exit mobile version