Site icon

योगी सरकार का ऐलान- कोरोना के चलते कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते सक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Government)  ने एलान किया है कि कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल 4 अप्रैल यानी रविवार तक बंद रहेंगे. आपको बता दें, राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फ़ैल रहा है.

प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रविवार तक बंद रखने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराने का भी निर्देश दिया है.

बता दें, होली के कारण प्रदेश स्थित सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए थे. इसके आलावा मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1368 नए रोगी मिले हैं. बीते 24 घंटे के दौरान लखनऊ में 400 से अधिक मरीज मिले हैं और चार मरीजों की मौत हुई है.

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Exit mobile version