Aadhaar PAN Card Linking: आधार कार्ड को पैन से कैसे करे लिंक, यहां जानें

Aadhaar PAN Card Linking: अगर आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्दी से करा लें. आइए जानते हैं आप कैसे आधार और पैन कार्ड को ल‍िंक कर सकते हैं.

Aadhaar Card Types: UIDAI जारी करता है 4 प्रकार के आधार कार्ड, जानिए आपके लिए कौन-सा है जरूरी ?
Aadhaar Card Types: UIDAI जारी करता है 4 प्रकार के आधार कार्ड, जानिए आपके लिए कौन-सा है जरूरी ?

Aadhaar PAN Card Linking: अगर आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्दी से करा लें. क्योंकि आने वाले दिनों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे – आप Income Tax फाइल नहीं कर पाएंगे और कोई सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं पाएंगे.

भारत सरकार ने पैन के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य बना दिया है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड को ‘अमान्य’ घोषित हो सकता है. इसलिए आप जल्दी से जल्दी अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड को लिंक करा ले. तो आइए जानते हैं आप कैसे आधार और पैन कार्ड को ल‍िंक कर सकते हैं-

यह भी पढ़े:  उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 45 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने शोक जताया

Also Read: Aadhaar Card में अपने घर का पता ऑनलाइन कैसे बदलें ? यहां जानें

आधार को पैन कार्ड से ऐसे करें लिंक (Aadhaar PAN Card Linking)-

  • सबसे पहले आप आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाए.
  • उसके बाद आपको साइड में एक लाल रंग का क्लिक दिखेगा, जिस पर ‘लिंक आधार’ लिखा होगा.
  • अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. लॉगिंन करने के बाद आपके सामने पेज खुलकर आ जाएगा.
  • लॉगिंन करने के बाद आप प्रोफाइल सेटिंग को खोलिए और आधार कार्ड लिंक करने के ऑप्शन पर जाइए.
  • ऑप्शन खुलने के बाद आपको दिए गए सेक्शन में आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है, जिसको भरने के बाद आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा.
यह भी पढ़े:  Health Benefits of Milk: दूध पीने के फायदे और नुकसान के बारे में यहां जाने

Also Read: मोबाइल नंबर के बिना Aadhaar Card कैसे पाए, यहां जाने पूरी विधि

मोबाइल के जरिए ऐसे करे अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक-

आप अपने मोबाइल से एक एसएमएस के जरिए भी आप पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक कर सकते है. आयकर विभाग के अनुसार, आप 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक कराया जा सकता है.

यह भी पढ़े:  PPF Account in Hindi: पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) के बारे में पूरी जानकारी यहां जानिए

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 25, 2022 8:56 am

Related Posts