एसिडिटी से परेशान? घर की रसोई में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी छुटकारा, जानें कैसे

Acidity Home Remedies: भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। एंटाएसिड दवाओं के बजाय आपके घर की रसोई में मौजूद केला, दूध, छाछ, सौंफ और गुड़ जैसी चीजें इससे राहत दिला सकती हैं। आइए जानते हैं ये प्राकृतिक उपाय कैसे काम करते हैं।

Acidity Home Remedies:एसिडिटी से परेशान? घर की रसोई में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी छुटकारा, जानें कैसे (AI Image)
Acidity Home Remedies:एसिडिटी से परेशान? घर की रसोई में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी छुटकारा, जानें कैसे (AI Image)

Acidity Home Remedies: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान और बिजी शेड्यूल के कारण आपको कई बार एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। इससे कई बार आपको पेट दर्द के साथ और भी पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए आप अक्सर एंटाएसिड दवाइयों की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे राहत पाने के कई लाजवाब तरीके आपके घर के रसोई में मौजूद हैं।

जी हां, किचन में ऐसी कई चीजें हैं जो न सिर्फ एसिडिटी की परेशानी दूर करती हैं, बल्कि इससे कब्ज के साथ साथ पेट फूलने में भी राहत मिलती है। ये प्राकृतिक चीजें आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एसिडिटी खत्म करने के कुछ दमदार घरेलू उपायों के बारें में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़े:  Piles Home Remedies: बवासीर या पाइल्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

एसिडिटी दूर करने के घरेलु उपाय (Acidity Home Remedies)

केला (Banana) – एक नैचुरल एंटाएसिड

केला एक नैचुरल एंटाएसिड है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशियम पेट में म्यूकस प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। म्यूकस आपके पेट में बढ़े एसिड प्रोडक्शन को कम करता है।

दूध (Milk) – ठंडा दूध पीने से मिलेगी राहत

दूध में मौजूद कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये एसिडिटी से भी राहत दिलाने में असरदार होता है। कैल्शियम आपकी बॉडी में पीएच लेवल बैलेंस कर एक्सेस एसिड को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। एसिडिटी खत्म करने के लिए हमेशा ठंडा दूध पिएं।

छाछ (Buttermilk) – नैचुरल प्रोबयॉटिक

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड एसिडिटी को न्यूट्रालाइज कर आपको आराम दिलाता है। इससे आपको हर्ट बर्न से भी राहत मिलती है। छाछ एक नैचुरल प्रोबयॉटिक होता है। प्रोबयॉटिक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़े:  Health Benefits of Lemon: नींबू के अनगिनत फायदों के बारे में यहां जानिए

सौंफ (Fennel Seeds) – पाचन क्रिया बेहतर बनाए

सौंफ में मौजूद विटामिन, मिनरल और फाइबर शरीर में पाचन क्रिया बेहतर बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंथहोल कम्पाउंट भी इससे आपको कब्ज और एसिडिटी से आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी अल्सर प्रोपर्टी पेट को रिलैक्स करने में मदद करता है।

गुड़ (Jaggery) – नैचुरल एल्कलाइन

गुड में मौजूद मैग्नेशियम आपके पेट और आंत को मजबूती देता है। साथ ही ये एक नैचुरल एल्कलाइन की तरह काम करता है और एसिडिटी को न्यूट्रिलाइज करके इससे आराम दिलाता है। आप गुड़ शरबत बनाकर इसके फायदे को उठाएं। इससे पेट को ठंडक भी मिलेगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

क्या गर्म दूध पीने से एसिडिटी ठीक हो सकती है?

नहीं, एसिडिटी में हमेशा ठंडा दूध पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पेट की जलन को तुरंत शांत करता है, जबकि गर्म दूध कुछ मामलों में समस्या बढ़ा सकता है।

एसिडिटी के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय क्या है?

केला और ठंडा दूध तुरंत राहत दे सकते हैं।

एसिडिटी से बचने के लिए किन चीजों से बचना चाहिए?

एसिडिटी से बचने के लिए तले-भुने, मसालेदार और ऑयली भोजन, ज्यादा चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और देर रात तक खाने से बचना चाहिए। साथ ही, खाना खाने के तुरंत बाद लेटना भी नुकसानदायक होता है।

 

यह भी पढ़े:  Happy Anniversary Wishes: 30+ शानदार शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 22, 2026 8:30 am

Related Posts