बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे

Amitabh Bachchan Covid 19 Tests Negative: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का आज शाम कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आया है. इसके साथ ही उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल से अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का आज शाम कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आया है. इसके साथ ही उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल से अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अमिताभ इस घातक बीमारी को मात देने के बाद से उनके फैन्स में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. अमिताभ बच्चन के स्वस्थ होने की जानकारी उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मेरे पिता की लेटेस्ट कोविड -19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह अब घर पर रहेगें और आराम करेगें. आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद’.

अमिताभ बच्चन ने भी अपने कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और फैन्स को धन्यवाद भी कहा. अमिताभ में ट्वीट कर कहा कि , ‘मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव रहा. मैं डिस्चार्ज हो चुका हूं. मैं घर में ही क्वॉरंटीन रहूंगा. भगवान का शुक्र है, मां बाबू जी का आशीर्वाद, मेरे करीबियों, दोस्तों और फैंस की प्रार्थनाएं… साथ ही नानावती अस्पताल के स्टाफ की अच्छी देखभाल से ये दिन देखने को मिला.’

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन को जुलाई महीने की 11 तारीख को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अभिषेक बच्चन को अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े:  Coronavirus India Updates: देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 5 लाख के पार हुई, जानें पांच राज्यों का हाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: August 2, 2020 9:25 pm

यह भी पढ़े:  Indian Railways: आज से हर रोज चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले जानें रेलवे के नए नियम

Related Posts