महानायक Amitabh Bachchan ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. अमिताभ बच्चन के इसकी जानकारी खुद अपने ट्वीटर अकाउंट और अपने ब्लॉग पर दी है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. अमिताभ बच्चन के इसकी जानकारी खुद अपने ट्वीटर अकाउंट और अपने ब्लॉग पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ले ली है.

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘टीका लगवा लिया…. सब ठीक है…. परिवार और कर्मचारियों की कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई थी….आज उसकी रिपोर्ट आई… संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है….इसलिए आज टीका लगवा लिया.’

यह भी पढ़े:  PHOTO: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी 3 पीढ़ियों की झलक
अमिताभ बच्चन ( Photo Credit: Amitabh Blog)

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया है…वह शूटिंग पर है और लौटने पर जल्द ही टीका लगवा लेगा.’

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है. आपको बता दें, पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बहू एश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती अराध्या बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.

यह भी पढ़े:  केरल बाढ़ ट्रेजेडी: अमिताभ और शाहरुख खान ने केरल वासियों की सहायता

अभी तक नीना गुप्ता, राकेश रोशन, सलमान खान, मोहनलाल, जीतेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, रोहित शेट्टी, और जॉनी लीवर जैसे कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगावा चुके हैं.

यह भी पढ़े:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे

Entertainment News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: April 2, 2021 9:51 am

Related Posts