PHOTO: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी 3 पीढ़ियों की झलक

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की एक तस्वीर शेयर की है.

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने नाना खजान सिंह सूरी और बेटे अभिषेक संग नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर शेयर इस तस्वीर में ये सभी लोग पगड़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े:  रक्षा बंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने किया इमोशनल पोस्ट, पढ़ कर भर आएंगी आंखें

अमिताभ ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “नाना.. पोता.. परपोता।”

इससे पहले वह अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन को याद करते हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पुरानी मोनोक्रॉम तस्वीर में वह अपनी मां और भाई अजिताभ के साथ थे।

अमिताभ बच्चन की इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’, नागराज मंजुले की ‘झुंड’, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े:  Happy New Year 2021: अक्षय कुमार ने कुछ इस अंदाज में दी अपने फैन्स को नव वर्ष की शुभकामनाएं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे

Updated On: December 28, 2020 9:58 am

Related Posts