Site icon

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए कुछ नियम

Chandra Grahan 2020: आज रात को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण का समय रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. आज के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा. ये ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं माना जाएगा. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण की घटना सही नहीं मानी जाती है. इसलिए हम आपके लिए कुछ नियमों के बारें में बताने वाले है जिन्हे ग्रहण के दौरान नहीं करनी चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-

Chandra Grahan 2020 Date: 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका असर और समय

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

5 जून  को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है. उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसमे सूतक काल नहीं होगा. इसलिए इस दिन कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध नहीं होगा. इस चंद्र ग्रहण में वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत है.

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो चन्द्रमा पर सूर्य की रौशनी पृथ्वी की छाया से ढक जाती है तो इसी खगोलीय घटना को हम चंद्रग्रहण कहते है.

कहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण 2020

इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते हैं.

Exit mobile version