Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए कुछ नियम

Chandra Grahan 2020: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण की घटना सही नहीं मानी जाती है. इसलिए हम आपके लिए कुछ नियमों के बारें में बताने वाले है जिन्हे ग्रहण के दौरान नहीं करनी चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए.

Chandra Grahan 2020: आज रात को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण का समय रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. आज के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा. ये ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं माना जाएगा. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण की घटना सही नहीं मानी जाती है. इसलिए हम आपके लिए कुछ नियमों के बारें में बताने वाले है जिन्हे ग्रहण के दौरान नहीं करनी चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. चंद्र ग्रहण के समय महिलाओं को चाक़ू या धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान किसी को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए. इसलिए आप लोग खाना ग्रहण से पहले ही खा लें. अगर ज्यादा जरुरी हैं तो आप पानी में तुलसी का पत्ता डालकर पानी पी सकते हैं.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विष्णु भगवान जी के मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’, ‘भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय’, और भगवान गणेश के मंत्र ‘श्री गणेशाय नम:’ का जाप करना चाहिए.
  • ग्रहण के समय भगवान या मूर्ति का पूजन नहीं करना चाहिए. शास्त्रों में कहा गया है कि, ग्रहण के समय मूर्तियों को अपने हाथों से नहीं छूना नहीं चाहिए। ध्यान रखें इस दौरान भगवन को भी ग्रहण के दर्शन न हों.
  • ग्रहण के समय कोई भी शुभ या नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए और ग्रहण लगने से पूर्व स्नान करके भगवान का पूजन, यज्ञ और जप करना चाहिए. ग्रहण समाप्त हो जाने पर स्नान करके उचित व्यक्ति को दान करने का विधान है.
यह भी पढ़े:  गर्मियों में इन 7 खाने वाली चीजों से करें परहेज, नहीं होगी कोई बीमारी

Chandra Grahan 2020 Date: 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका असर और समय

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

5 जून  को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है. उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसमे सूतक काल नहीं होगा. इसलिए इस दिन कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध नहीं होगा. इस चंद्र ग्रहण में वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़े:  Headache Home Remedies: सिरदर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये प्रभावी घरेलू उपाय!

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो चन्द्रमा पर सूर्य की रौशनी पृथ्वी की छाया से ढक जाती है तो इसी खगोलीय घटना को हम चंद्रग्रहण कहते है.

यह भी पढ़े:  Grahan In 2021: साल 2021 में अब कब लगेगा सूर्य और चद्र ग्रहण, जानिए कहां देगा दिखाई

कहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण 2020

इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते हैं.

Updated On: March 20, 2022 10:20 am

Related Posts