कोविड-19 वैक्सीन के इस्‍तेमाल की अनुमति के निर्णय का WHO ने किया स्वागत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा भारत में बने कोविड-19 वैक्सीन (Corona Vaccine) कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए भारत के निर्णय का स्वागत किया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा भारत में बने कोविड-19 वैक्सीन (Corona Vaccine) कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए भारत के निर्णय का स्वागत किया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि, ‘WHO दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीन (Covid Vaccine) के पहले आपातकालीन उपयोग की अनुमति का स्वागत करता है। इससे क्षेत्र में कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई को तेज और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद कहा था कि ये कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में बड़ा मोड़ है. आपको बता दें, कोविशील्ड (Covishield) को सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है जबकि कोवैक्सीन (Covaxin) को भारत बायोटेक कंपनी ने बनाया है. इन दोनों वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान में सुरक्षित रखा जा सकेगा.

यह भी पढ़े:  देश में Covid Vaccination का अभियान शुरू, इस मौके पर पीएम Modi ने कहा- झूठे प्रोपेगेंडा पर ध्यान न दें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगी कोविड वैक्सीन

Updated On: January 4, 2021 3:32 pm

Related Posts