दीपावली पर अयोध्या के रामजन्मभूमि में 492 साल बाद जलेंगे इस बार दीप

Diwali Celebration In Ayodhya: श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली बहुत ही खास होने जा रही है क्योंकि 492 साल बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि दीपों से जगमगायेगी.

श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली बहुत ही खास होने जा रही है क्योंकि 492 साल बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि दीपों से जगमगायेगी ।

कुछ प्रतिबंध के चलते यह पहले संभव नहीं था कि जन्मभूमि परिसर में दीप नहीं जलाये जा सकते थे । अब पिछले पांच अगस्त को मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने के बाद इस बार की दीवाली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है । योगी सरकार का यह दीवाली पर चौथा दीपोत्सव है ।

यह भी पढ़े:  सीएम योगी ने 'बाल श्रमिक विद्या योजना' का किया उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगे हर महीने इतने रुपए

दीपावली की पूर्व संध्या पर होने वाला दीपोत्सव पिछला सभी रिकार्ड तोड़ देगा क्योंकि पांच लाख 51 हजार दीये जलाने की योजना है । मुख्यमंत्री इसे वैश्विक आयोजन बनाने में पूरे जोर शोर से लगे हुये हैं । आगामी 11 से 13 नवम्बर तक होने वाले दीपोत्सव की एक एक तैयारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है ।

यह भी पढ़े:  योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स, जानिए यूपी में कब से क्या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद

मुख्यमंत्री ने कहा भी है कि अयोध्या को पूरे विश्व स्तर पर पर्यटक स्थल के तौर पर स्थापित किया जायेगा । साल 2017 से पहले अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन नहीं होता था लेकिन 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसकी शुरूआत हुई ।

यह भी पढ़े:  केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर हाईकोर्ट को दी पूरी जानकारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 8, 2020 8:56 pm

Related Posts