माउस और कीबोर्ड के द्वारा भी फेसबुक आपकी जानकारी को जुटाता है

क्या आपको पता है कि फेसबुक आपके हर एक्टिविटीज पर ध्यान रखता है? अगर नही पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि फेसबुक किस तरह से आपके डेटा और आप से जुड़ी जानकारियों पर नजर रखता है।

जबसे फेसबुक का नाम कैंब्रिज एनालिटिका डेटा लीक में आया है तबसे इसकी परेशानियां खत्म होने का नाम नही ले रही है। फेसबुक ने माना है कि – यूजर की निजी जानकारी,पसंद-नापसंद जानने के लिए कंप्यूटर की बोर्ड और माउस की मूवमेंट पर नजर रखता है। आसान भाषा मे ये हुआ कि अगर आप अपने फेसबुक एकाउंट से लॉगइन है तो माउस के हर क्लिक और कीबोर्ड के इस्तेमाल की जानकारी फेसबुक के पास जा रही है।

यह भी पढ़े:  भारत में लॉन्च हुआ Moto G6 और Moto G6 Play, जानें कीमत

फेसबुक कीबोर्ड और माउस के मूवमेंट की जानकारी से ये पता लगा सकता है कि यूज़र्स को किस तरह का कंटेंट पसंद है और कितनी देर तक वहा रुकते है।

यह भी पढ़े:  मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Z3 Play स्मार्टफोन का नया वेरियंट, जाने फीचर्स

जानिए फेसबुक यूजर्स पर कैसे नजर रखता है-

ऐप सूचना: आप कौन सा ऐप अपने डिवाइस में यूज़ कर रहे है और कौन-कौन सा ऐप आप के मोबाइल में इंस्टाल है ये भी फेसबुक को पता होता है।

डिवाइस कनेक्शन: आप कौन सा नेटवर्क या वाई-फाई उपयोग करते है फेसबुक को ये भी पता होता है यहाँ तक मोबाइल जीपीएस के द्वारा यूजर के लोकेशन को भी ट्रैक करता है।

यह भी पढ़े:  फेसबुक अगले हफ्ते से हटाने जा रहा है 'ट्रेंडिंग फीचर'

डिवाइस इनफार्मेशन: फेसबुक को आपके मोबाइल, कम्प्यूटर और उसके कितना स्टोरेज है और उसमे कितने सेव फोन नंबर है उसके बारे में भी जानकारी होती है।

बैटरी इनफार्मेशन: फेसबुक आपके फोन के बैटरी लेवल की भी सुचना अपने पास रखता है जिसकी सहायता से वो देखता है कि ऐप कितना पावर कंज्यूम कर रही है और फिर उसके बाद फेसबुक ऐप को ऑप्टिमाइज़ करता है।

Updated On: June 21, 2018 10:19 pm

Related Posts