Farmer Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक तीनों कृषि कानूनों पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जिनमें कृषि विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ होंगे. ये कमेटी किसानों की आपत्तियों पर विचार करेगी.

Farmer protest: केंद्रीय कृषि कानूनों को लागू करने पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को किसानों आंदोलन को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई हुई जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इन कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है. ये रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़े:  Krishna Janmashtami 2018: कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सुप्रीम कोर्ट ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जिनमें कृषि विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ होंगे. ये कमेटी किसानों की आपत्तियों पर विचार करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक तीन कानूनों को लागू करने पर रोक लगाई है. इसके साथ ही इस मसले को सुलझाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है.

यह भी पढ़े:  एक सितंबर से देश में फिर से खुलेंगे स्कूल! टीचर्स व स्टूडेंट्स को करना होगा ये काम

इस कमेटी में कुल चार लोग शामिल होंगे, जिनमें भारतीय किसान यूनियन के जितेंद्र सिंह मान, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी (कृषि विशेषज्ञ) और अनिल शेतकारी शामिल हैं. जबतक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तबतक कृषि कानूनों के अमल पर रोक जारी रहेगी.

यह भी पढ़े:  CG Board Results 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, इन तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 12, 2021 5:21 pm

Related Posts