Healthy Salad Recipe: हेल्दी डाइट के लिए सलाद बनाने के आसान तरीके और ज़रूरी टिप्स

Salad Recipe: हेल्दी डाइट के लिए आसान सलाद रेसिपी जानें। वजन घटाने, डिटॉक्स और फिटनेस के लिए फ्रूट, वेजिटेबल और बॉयल्ड सलाद बनाने का तरीका पढ़ें।

Healthy Salad Recipe हेल्दी डाइट के लिए सलाद बनाने के आसान तरीके और ज़रूरी टिप्स (Image Credit: Pixabay)
Healthy Salad Recipe हेल्दी डाइट के लिए सलाद बनाने के आसान तरीके और ज़रूरी टिप्स (Image Credit: Pixabay)

Salad Recipe: सलाद के फायदों की बात की जाए, तो वे कम ही हैं। स्वस्थ जिंदगी के लिए सलाद को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। सलाद में काफी मात्रा में फाइबर, धातु व विटामिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक हैं। आजकल सैलेड का काफी अच्छा ट्रेंड बना हुआ है, जिसमें ज्यादातर विदेशी खाद्य पदार्थ को प्रमोट किया जाता है, जो अधिकतर भारत में महंगे आते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए जरूरत के अनुसार सलाद बनाने के 4 तरीके बताएंगे, जो भारतीय बाजार में काफी कम दाम पर आसानी से उपलब्ध हैं।

सलाद इतनी पौष्टिक होती है कि अगर सही तरह से और रोजाना इसका उपयोग किया जाए, तो यह हमारे भविष्य में होने वाली बीमारियों से हमें पहले ही बचा लेती है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम इसमें कौन-कौन से फल व सब्जियां काम में लेते हैं।

प्रोटीन सलाद रेसिपी (Protein Salad Recipe)

सलाद बनाने की सामग्री

  • पनीर लगभग 200 ग्राम
  • 1 कप काला चना
  • 1 कप हरी मूंग
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 2 टीस्पून हरा धनिया
  • काला नमक स्वाद अनुसार
  • 2 टीस्पून भुना हुआ जीरा
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • ½ नींबू का रस

प्रोटीन सलाद बनाने की विधि

पूरे परिवार के लिए प्रोटीन सलाद बनाने के लिए सबसे पहले चने और हरी मूंग को अंकुरित करना है। इसके लिए आप इन्हें एक बर्तन में भिगोकर रख दें और 6-7 घंटे बाद निकालकर मलमल के कपड़े में डालकर लटका दें। लगभग 3-4 घंटे बाद अंकुरित मूंग और चना तैयार हो जाएंगे। अंकुरित मूंग और चने को एक बड़े बर्तन में डाल लीजिए। उसके बाद उसमें प्रोटीन से भरपूर पनीर डालिए। पनीर डालने के बाद कटे हुए प्याज और टमाटर डाल दीजिए।

प्रोटीन वाली चीजें तो सब आ गई हैं, लेकिन अब बारी आती है स्वाद देने की, जिससे हमारी सलाद थोड़ी चटपटी और टेस्टी बन जाए। इसके लिए आप इसमें स्वाद अनुसार काला नमक और भुना हुआ जीरा डालिए। सलाद को थोड़ी तीखी बनाने के लिए इसमें हरी मिर्च डाल दीजिए और सबसे आख़िर में नींबू का रस डालना न भूलें।

आप चाहें तो इसमें टॉपिंग के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। इन सभी चीज़ों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें। अब हमारी प्रोटीन सलाद तैयार है। आप इसे परोसिए और ज़्यादा फायदा उठाने के लिए प्रोटीन सलाद को सुबह खाइए।

यह भी पढ़े:  Sugar Free Brownies Recipe: स्वादिष्ट शुगर फ्री ब्राउनी रेसिपी कैसे बनाएं, यहां जानिए

वजन घटाने के लिए सलाद (Salad Recipe for Weight Loss)

वजन घटाने के लिए सलाद सामग्री

  • 2-3 गाजर
  • 1 खीरा
  • 2 टमाटर
  • 1-2 सलाद पत्ता (Lettuce)
  • 1 टीस्पून सेब का सिरका
  • 6-8 अखरोट

वेट लॉस सलाद बनाने की विधि

वजन घटना या बढ़ना हमारे पूरे दिन की कैलोरी पर निर्भर करता है। इसलिए हम वजन घटाने के लिए कम कैलोरी वाली चीज़ें खा सकते हैं, और सलाद वजन घटाने का एक बेहतरीन तरीका है। सबसे पहले गाजर लें और उसे काट लीजिए। गाजर में बीटा कैरोटीन व काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ ही खीरा को काटने से पहले, हो सके तो इसे साफ धोकर छिलके सहित ही काम में लें। खीरा हमारे शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है।

इसके बाद टमाटर को बारीक काट लें। टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। अब एक बड़ा सा बर्तन ले लीजिए और इन सभी को बर्तन में डाल दें। फिर ऊपर से सलाद पत्ता डाल दें। अखरोट को भी टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। पेट के गट बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए ऊपर से 1 टीस्पून सेब का सिरका डाल दीजिए। इन सभी को आपस में मिला लें। आपके लिए हेल्दी वेट लॉस सलाद रेसिपी तैयार है।

उबली हुई सलाद (Steamed Salad Recipe)

उबली हुई सलाद बनाने के लिए सामग्री

  • 10 काजू
  • एक मुट्ठी ताज़ा हरे बीन्स (Beans)
  • 3 गाजर
  • एक सामान्य ब्रोकली (Broccoli)
  • ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • ½ टीस्पून सेब का सिरका या नींबू का रस
  • 2-3 लहसुन के दाने
  • नमक स्वाद अनुसार

सलाद बनाने की विधि

काफी लोगों को कच्ची सलाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। वे उबली हुई सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले काजू को एक गिलास पानी में भिगो दें। अगर आपको सुबह सलाद बनाकर खानी है, तो आप चाहे तो इसे रात को भी भिगोकर रख सकते हैं।

बीन्स और गाजर को एक बार धो लें जिससे यह बिल्कुल साफ हो जाए। फिर बीन्स को लंबाई के आकार में काट लें। उसी आकार में गाजर को भी काट लें और ब्रोकली को भी सामान्य और छोटे आकार में काट लें। इनको स्टीमर में 6 मिनट के लिए स्टीम कर लीजिए। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो भारतीय होने का फायदा उठाएं और कुछ जुगाड़ लगा लीजिए।

यह भी पढ़े:  Pineapple Juice Benefits: अस्थमा से लेकर कैंसर तक, जानिए अनानास जूस पीने के 12 फायदे

अब बात आती है इसकी ड्रेसिंग बनाने की। ड्रेसिंग बनाने के लिए भीगे हुए काजू को ग्राइंडर में डाल लें। इनके साथ ही काली मिर्च पाउडर, सेब का सिरका व लहसुन के दाने डालकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। पेस्ट ज़्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल लीजिए। अब उबली हुई वेजिटेबल्स और इसके लिए बनाई गई ड्रेसिंग को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। आप चाहे तो इसे ड्रेसिंग में डिप करके भी खा सकते हैं।

फ्रूट और वेजिटेबल सलाद (Fruit and Vegetable Salad)

वेजिटेबल सलाद सामग्री

  • 1 चुकंदर
  • ½ खीरा
  • 1 छोटा केला
  • ½ सेब
  • ¼ कप अनार
  • सेंधा नमक (स्वाद अनुसार)
  • काली मिर्च पाउडर (स्वाद अनुसार)
  • नींबू का रस (Optional)

फ्रूट और वेजिटेबल सलाद बनाने की विधि

यह सलाद बनाने का साधारण तरीका है, जिसमें फल और वेजिटेबल्स दोनों के गुण हमारे शरीर को मिल जाएं। यह सलाद रेसिपी हमारे शरीर को काफी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स देती है। सुबह खाली पेट खाने पर यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का काम भी करेगी।

फ्रूट और वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए सर्वप्रथम चुकंदर को अच्छे से साफ पानी से धो लें ताकि इसके ऊपर लगी हुई मिट्टी उतर जाए। अब इसे छील लें। छीलने के बाद चुकंदर को पतले आकार में काट लें। इसके साथ ही खीरा, केला और सेब को मनचाहे आकार में अच्छे से काट लीजिए और इन सभी को एक बर्तन में डाल लीजिए।

इसके साथ ही एक कप अनार का छिलका उतारकर इसमें डाल दें। अब बारी आती है सलाद के स्वाद को बढ़ाने की। काली मिर्च के 8-10 दाने लेकर इसको खरल में अच्छे से कूट लें। अगर आपके पास खरल नहीं है, तो काली मिर्च का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे अच्छे से सलाद पर छिड़क दें। इसी प्रकार सेंधा नमक भी डाल दें और ऊपर से नींबू का रस डालकर इन सभी को अच्छे से मिला दें।

सावधानियां

कच्चा सलाद खाने का सही समय सुबह का होता है और आप इसे खाने के आधे घंटे पूर्व भी खा सकते हैं। भोजन के साथ कच्चा सलाद न खाएं, क्योंकि यह पेट में कच्चा रस छोड़ता है, जिससे यह भोजन के साथ मिलकर पेट दर्द भी कर सकता है।

यह भी पढ़े:  Aloe Vera Side Effects: एलोवेरा का ज्यादा सेवन करने से आपको हो सकते ये बड़े नुकसान

सलाद से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)

1. सलाद खाने का सही समय क्या है?

सलाद खाने का सही समय सुबह का होता है। इसे खाने के आधे घंटे पहले भी लिया जा सकता है।

2. क्या भोजन के साथ कच्चा सलाद खा सकते हैं?

भोजन के साथ कच्चा सलाद खाना उचित नहीं है, क्योंकि यह पेट में कच्चा रस छोड़ता है, जो भोजन के साथ मिलकर पेट दर्द का कारण बन सकता है।

3. प्रोटीन सलाद में कौन-कौन सी सामग्री होती है?

प्रोटीन सलाद में अंकुरित चना, अंकुरित मूंग, पनीर, प्याज, टमाटर, हरा धनिया, भुना जीरा, नींबू का रस और काली मिर्च जैसी सामग्री होती है।

4. वजन घटाने के लिए कौन-सा सलाद अच्छा है?

वजन घटाने के लिए कम कैलोरी वाले सलाद जैसे गाजर, खीरा, टमाटर, सलाद पत्ता, अखरोट और सेब के सिरके से बना सलाद सबसे अच्छा माना जाता है।

5. क्या उबला हुआ सलाद भी खा सकते हैं?

हाँ, यदि कच्चा सलाद पसंद नहीं है तो आप बीन्स, गाजर, ब्रोकली और काजू की ड्रेसिंग के साथ उबला हुआ सलाद बना सकते हैं।

6. फ्रूट और वेजिटेबल सलाद के क्या फायदे हैं?

फ्रूट और वेजिटेबल सलाद हमारे शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर देता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

7. सलाद में कौन-कौन से फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए?

आप अपनी पसंद और मौसम के अनुसार खीरा, गाजर, टमाटर, चुकंदर, अनार, सेब, केला और पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

8. क्या सलाद रोजाना खा सकते हैं?

हाँ, सलाद रोजाना खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

9. क्या सलाद डाइटिंग में मदद करता है?

बिल्कुल, कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला सलाद डाइटिंग और वजन घटाने में काफी मददगार है।

10. सलाद को स्वादिष्ट कैसे बनाएं?

सलाद में नींबू का रस, भुना जीरा, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालने से यह ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाता है।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: August 31, 2025 10:24 pm

Related Posts