करण आचार्य ने बनायीं मुस्कुराते हुए मोदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

कुछ दिनों पहले एंग्री हनुमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी इस तस्वीर को बनाने वाले 29 साल के पेंटर करण आचार्य ने अब ऐसी पेंटिग बनाई है कि उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब करण आचार्य ने पीएम नरेंद्र मोदी की मुस्कुराती हुई तस्वीर बनायीं है जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़े:  राहुल गांधी ने कहा- इस शख्स की इमेज के लिए पूरे देश का विजन दांव पर, संस्थाएं भी कर रही हैं यही काम

पीएम मोदी जब कर्नाटक चुनाव के दौरान रैलियों में आए थे तो उन्होंने करण आचार्य के एंग्री हनुमान आर्ट की बहुत तारीफ की थी। जिसके जवाब में करण ने पीएम मोदी का मुस्कुराता हुआ चित्र बनाया है।

6 मई को उन्होंने सबसे पहली फोटो डाली थी. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की आंखें बनाई थीं. जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के आधे स्कैच को दिखाया. 11 मई को उन्होंने फिर आधी-अधूरी स्कैच की तस्वीर डाली और 15 मई को पूरी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को साझा किया है। इसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. और इस तस्वीर को कुछ ही समय में हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं।

यह भी पढ़े:  Rape Punishment: इन देशों में बलात्कारियों को दी जाती है ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा ‘सर, नरेंद्र मोदी, मेरे काम को देखने और सराहना करने के लिए धन्यवाद! आपको धन्यवाद देने के लिए छोटा सा गिफ्ट है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।

Updated On: May 24, 2018 11:41 pm

यह भी पढ़े:  एक और राहत पैकेज देने की तैयारी में मोदी सरकार, 6 अगस्त को हो सकता है बड़े फैसले का ऐलान

Related Posts