अक्षय कुमार ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए, दिया दान

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और फ़िल्म निर्माता प्रियदर्शन ने बढ़ पीड़ितों के अपना हाथ बढ़ाया है। उन्होंने ने केरल मुख्यमंत्री आपदा रहत कोष में चेक दान किया है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार और अभिनेता है जो कि सामाजिक मुद्दों और आपदाओं में योगदान के लिए हम,हमेशा आगे रहते है.

तमिल और बॉलीवुड के फ़िल्म निर्माता प्रियदर्शन ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री को अपना चेक देते हुए एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है सभी लोग एकजुट होकर केरल राज्य की मदद करे।

यह भी पढ़े:  Narendra Chanchal Death: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैंने और अक्षय कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किया है. आइए, एकजुट होकर केरल को दोबारा पटरी पर लेकर आएं. कोई राजनीति नहीं, कोई धर्म नहीं सिर्फ मानवता. आइए, केरल के लिए एकजुट। आइए, केरल के लिए एकजुट हो जाएं. Lets stand together to save Kerela #KerelaFloods.

बता दें कि, अक्षय कुमार ने दान के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने केरल की मदद करने को लेकर एक रीट्वीट जरूर किया. जिसमें केरल की मदद कैसी की जा सकती है इस बारे में जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़े:  'धड़क' फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, देखे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की केमिस्ट्री

बता दें केरल में बाढ़ की वजह से रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 370 पहुंच गई है.

अक्षय कुमार के अलावा और भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फैन्स से केरल की मदद करने की अपील की है. अमिताभ बच्चन, अभि‍षेक बच्चन, श्रद्धा कपूर, विद्या वालन, कार्तिक आर्यन जैसे कई एक्टर्स ने बाढ़ग्रस्त केरल की मदद के लिए ट्वीट किए हैं. यही नहीं देश के इस राज्य में आई आपदा को देखते हुए एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म सत्यमेव जयते की सक्सेस का जश्न मनाने से इंकार कर दिया है.

यह भी पढ़े:  Bachchan Pandey Look: अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे का लुक शेयर किया, दमदार रूप में दिखें मिस्टर खिलाड़ी

Updated On: August 19, 2018 3:21 pm

Related Posts