Lakshmi Upay For Money: क्या धन की देवी आपसे प्रसन्न हैं? ये 5 संकेत आपको तुरंत दिखाई देंगे

Lakshmi Upay For Money: ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं तो वो धन-धान्य से भर जाता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं और माता लक्ष्मी घर में आने से पहले आपको कुछ संकेत भी देती हैं

Lakshmi Upay For Money क्या धन की देवी आपसे प्रसन्न हैं ये 5 संकेत आपको तुरंत दिखाई देंगे (Image Credit: Pixabay)
Lakshmi Upay For Money क्या धन की देवी आपसे प्रसन्न हैं ये 5 संकेत आपको तुरंत दिखाई देंगे (Image Credit: Pixabay)

Lakshmi Upay For Money: सनातन धर्म में कई सारे देवी-देवता हैं जो विष्णु जी, शंकर जी, लक्ष्मी जी या माता पार्वती के स्वरूप हैं. अगर किसी को धन की कमी है तो वो अपनी मेहनत तो करता ही है साथ में मां लक्ष्मी की अराधना भी करता है. कई बार हमारी ही गलतियों के कारण मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और हमें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. मां लक्ष्मी हमेशा धन को हमारे जीवन में भेजती हैं और अगर रूठ गईं तो बड़े से बड़ा अमीर आदमी भी रंक हो जाता है. ऐसे में आपको हमेशा सचेत होकर धन का खर्च करना चाहिए. अगर मां लक्ष्मी आपसे रूठी हैं और आपकी पूजा-पाठ और मेहनत से प्रसन्न हुई हैं तो कुछ ऐसे संकेत देंगी.

यह भी पढ़े:  Chhath Puja 2022: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय खाय से लेकर सूर्य को अर्घ्य देने का समय

मां लक्ष्मी के 5 शुभ संकेत (Lakshmi Upay For Money)

ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं तो वो धन-धान्य से भर जाता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं और माता लक्ष्मी घर में आने से पहले आपको कुछ संकेत भी देती हैं. जिनके बारे में विस्तार से हम यहां आपको बता रहे हैं.

सपने में पीला फूल या फल देखना

अगर सपने में आपको पीला फल या फूल दिखता है तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं. आपको या तो नौकरी मिलेगी या उसमें तरक्की मिलेगी. जल्द ही आपको धन लाभ होगा जो आपके जीवन को बदल सकता है.

यह भी पढ़े:  Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नहीं मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

सपने में बरसात देखना

अगर सपने में आपको भारी बरसात देखने को मिले तो घबराएं नहीं. ऐसा होना बताता है कि आपके जीवन में धन की बरसात होने वाली है. या तो आपको कहीं से धन लाभ होगा या नौकरी या व्यापार में आपका खूब मुनाफा होने वाला है.

सपने में मंदिर देखना

अगर सपने में आपने मंदिर देख लिया तो ये शुभ सपना होता है. कुबेर महाराज आपके ऊपर प्रसन्न हो चुके हैं और पैसों की वर्षा आपके जीवन में होने वाली है.

सपने में लाल साड़ी पहने महिला को देखना

अगर सपने में आपने किसी महिला को लाल साड़ी में देख लिया है तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी का आगमन आपके जीवन में होने वाला है. अगर वो महिला मुस्कुराती हुई दिखाई देती है तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं.

यह भी पढ़े:  Chhath Puja 2023: छठी मैया की पूजा के लिए कौन सी चीजें जरुरी है? जानिए इसका सही उपाय

सपने में  ऊंचाई पर खुद को देखना

अगर सपने में आप खुद को ऊंचाई में जाते देखते हैं तो ये भी शुभ सपना होता है. इसका मतलब है कि आप अपने काम में जल्द ही ऊंचाईयों यानी तरक्की को पाने वाले हैं.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार स्त्रियों में कौन-सी शक्ति पुरुषों से चार गुना अधिक होती है?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Updated On: December 20, 2024 8:16 am

Related Posts