Ram Navami 2023 Date: इस दिन मनाई जाएगी राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Ram Navami 2023 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष को राम नवमी का त्योहार मनाई जाती है. भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है.

Ram Navami 2023 Date: इस दिन मनाई जाएगी राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Ram Navami 2023 Date: इस दिन मनाई जाएगी राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Ram Navami 2023 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष को राम नवमी का त्योहार मनाई जाती है. भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. हिंदू शास्त्रों के मुताबिक भगवान राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं और उनका जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था. ऐसा माना जाता है कि राम नवमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. भक्त इस दिन राम कथा का पाठ करने या महाकाव्य रामायण की कहानियों को पढ़ने में दिन बिताते हैं.

राम नवमी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 30 मार्च 2023 को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. श्रीराम जन्मोत्सव पर पूजा के लिए 30 मार्च 2023 को सुबह 11:17 से दोपहर 01:46 तक का शुभ मुहूर्त है.

यह भी पढ़े:  Lucky Plants: वास्तु के हिसाब से लगाएं ये 7 चमत्कारी पौधे, घर में आएगी धन की बहार

रामनवमी का महत्व

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को उनके सुख-समृद्धि व सदाचार युक्‍त शासन के लिए याद किया जाता है. कुछ लोग रामनवमी का भी व्रत रखते है. ऐसी मान्यता है कि रामनवमी का व्रत रखने से और विधिवत पूजा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और फल की प्राप्ति होती है. राम नवमी के दिन जगह-जगह रामायण का पाठ होता है. कई जगह भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान की रथयात्रा निकाली जाती है.

यह भी पढ़े:  Chhath Puja 2022: कब से शुरू होगी छठ पूजा? जानें नहाय खाय से लेकर सूर्य को अर्घ्य देने का समय

राम नवमी के दिन भक्त माता सीता और भगवान श्री राम का ध्यान करते हुए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। इससे आपको भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है. आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं.

“दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम मंत्र भारी”

क्यों मनाई जाती है रामनवमी ?

हिन्दू पुराणों के अनुसार, जब लंकापति रावण का अत्याचार बढ़ रहा था तब उसको खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने जन्म लिया था. भगवान राम विष्णुजी के सातवें अवतार हैं, जिन्होंने त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ के घर में जन्म लिया था. इसदिन लोग भगवान् राम की जन्म की खुशियां मनाते हैं.

यह भी पढ़े:  Raksha Bandhan 2023: कब है रक्षाबंधन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा की पूजा की थी. जिसकी वजह से अयोध्या में चैत्र राम मेले का आयोजन किया जाता हैं. उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में राम नवमी का त्यौहार पूरे हर्षोत्पादक के साथ मनाया जाता है.

Ram Navami 2023 Wishes: रामनवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश और शुभकामनाएं

हिंदी न्यूज़ के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: March 18, 2023 7:38 am

Related Posts