Patanjali Corona Medicine: बाबा रामदेव ने लांच की कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल, मरीजों को ठीक करने का दावा

Patanjali Corona Medicine: अब कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं. जी हाँ, योगगुरु बाबा राम देव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा बनाने का एलान किया है. इस दवा का नाम कोरोनिल है.

Patanjali Corona Medicine: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. रोज हजारों की मौत हो रही हैं. विश्व के डॉक्टर इसके वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. भारत में भी कोरोना के मामले पहले की अपेक्षा अब हर रोज ज्यादा सामने आ रहे हैं. लेकिन अब कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं. जी हाँ, योगगुरु बाबा राम देव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा बनाने का एलान किया है. इस दवा का नाम कोरोनिल (Patanjali Corona Medicine) है.

https://www.facebook.com/swami.ramdev/videos/596299054414090/

कोरोनिल को लांच करते हुए पतंजलि के संस्थापक योगगुरु रामदेव ने कहा कि इस दवा को 280 लोगों पर आज़माया गया. क्लिनिकल स्टडी के रिजल्ट में 100 फीसदी मरीजों की रिकवरी हुई और एक भी मौत नहीं हुई. कोरोना के सभी चरण को हम रोक पाएं। दूसरे चरण में क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल किया गया.

यह भी पढ़े:  Coronavirus In India: देश में कोरोना हुआ भयावह, पिछले 24 घंटे में आए 2.50 लाख से ज्यादा मामले
Coronil Ayurvedic Medicine
Patanjali Coronil Ayurvedic Medicine

पतंजलि का दावा है कि इससे सात दिन में 100 प्रतिशत कोरोना मरीज ठीक हुए हैं.बाबा रामदेव ने दावा किया कि 100 लोगों पर क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल की स्टडी की गई. 3 दिन के अंदर 69 फीसदी रोगी रिकवर हो गए, यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना है. सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी रिकवर हो गए. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है.

यह भी पढ़े:  Delhi Border Sealed: एक हफ्ते के लिए दिल्ली के बॉर्डर सील, जानें क्या होगा असर
Patanjali Coronil Ayurvedic Medicine
Coronil Ayurvedic Medicine

समाचार एजेंसी एएनआई ने रामदेव के हवाले से कहा, “पूरा देश और दुनिया कोरोना की दवा या टीके की प्रतिक्षा कर रहा है. हम पहली आयुर्वेदिक दवा की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. पतंजलि रिसर्च सेंटर और निम्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त प्रयासों इस आयुर्वेदिक मेडिसिन को तैयार किया गया है.”

कोरोनिल इन औषधियों से मिलकर बनाई गई है

कोरोनिल दवा के मुख्य घटक अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, श्वसारि रस और अणु तेल है. इनका मिश्रण और अनुपात शोध के अनुसार तय किया गया है, जिससे ये कोरोना वायरस के प्रभाव को पुख्ता तरीके से खत्म कर देता है. आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी. इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 23, 2020 7:56 pm

यह भी पढ़े:  Covid-19: वैक्सीन और ऑक्सीजन उपकरणों पर माफ हुई कस्टम ड्यूटी, पीएम मोदी ने दिया आदेश

Related Posts