GST एक साल: PM नरेंद्र मोदी देशवासियों को दी बधाई, बोले- इससे विकास और पारदर्शिता आई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के एक साल पूरा होने पर पुरे देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, जीएसटी का एक साल पूरा करने के विशेष अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। सहकारी संघवाद और ‘टीम इंडिया’ भावना का एक जीवंत उदाहरण.. जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। हैशटैगजीएसटीफॉर न्यूइंडिया।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें एक राष्ट्र, एक कर की उपलब्धियों को दर्शाया गया था।

पीएम मोदी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि, जीएसटी विकास, सादगी और पारदर्शिता लेकर आया है। यह औपचारिकता को बढ़ावा देता है, उत्पादकता में वृद्धि करता है, ‘व्यवसाय करने में आसानी’ को बढ़ावा देता है, जिससे छोटे और मझोले उद्यमों को फायदा मिलता है।

रेलवे मंत्री पीयूष गोयल भी जीएसटी के एक साल पूरा होने पर पुरे देशवाशियों को बधाई देते हुए इसे ‘भारत में सबसे अधिक परिवर्तनकारी कर सुधार’ कहा।

यह भी पढ़े:  ITR फाइल नहीं किया है तो जल्दी कीजिए, वर्ना 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है

मोदी के बाद गोयल ने भी जिक्र किया कि कैसे जीएसटी व्यवसाय करने में आसानी के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी परिवर्तन लाया है और लघु व मझोले व्यवसाय के लिए अवसर प्रदान करने के साथ ही उपभोक्ताओं को राहत प्रदान किया है।

यह भी पढ़े:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को लॉन्च करेंगे गरीब कल्याण रोजगार अभियान, प्रवासी मजदूरों को मिलेगा लाभ

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को पिछले साल 30 जून 2017 की मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े:  पीएम नरेंद्र मोदी के 'भारत की लक्ष्मी' अभियान में दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु हुईं शामिल

Updated On: July 1, 2018 1:45 pm

Related Posts